Coronavirus Ke Lakshan – कोरोना के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत करें ये उपाय
Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare – कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर व्यक्ति डरा हुआ है| इसके हल्के से भी लक्षण दिखने पर व्यक्ति परेशान हो जाता है और घबराने लगता है| ऐसे में आपका ये जानना बहुत ज़रुरी है कि अगर कोरोना के लक्षण आपके शरीर में दिखें तो आपको क्या उपाय करने चाहिए, जिससे ये संक्रमण आपके परिवार के और लोगों तक न पहुंच पाए।
Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare – कोरोना के लक्षण दिखें तो क्या करें
कोरोना वायरस के लक्षण- Corona virus ke lakshan
- कोरोना के लक्षण- नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द, नाक से गंध न आना, किसी भी चीज़ का स्वाद न आना और बुखार|
लक्षण दिखने पर करें ये उपाय – Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare
खुद को आइसोलेट करें
- अगर आपको इसके लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत खुद को घर पर आइसोलेट करें| आइसोलेट करने का मतलब है एक ही कमरे में रहें|
- इसके अलावा कोशिश करें कि कमरे में आपका शौचालय अलग हो जिसे कोई दूसरा इस्तेमाल न कर सके|
- ऐसे में 6 से 8 घंटे तक मास्क का इस्तेमाल ज़रुर करें|
- आपको अपने कपड़े, बर्तन खुद धोने चाहिए, अगर कोई दूसरा व्यक्ति धोता है तो उसे ग्लव्स पहनने चाहिए|
- अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। शरीर के तापमान को थर्मामीटर की मदद से दिन में दो बार ज़रूर मापें।
- अपने साथ हमेशा टिशु पेपर और हैंड सेनिटाइज़र ज़रूर रखें, जिसमें 60 प्रतिशत अल्कोहल हो। जब कभी टिशु पेपर का इस्तेमाल करें तो उसका दोबारा इस्तेमाल न करें, बल्कि उसे डस्टबीन में डालें।
Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare
दूसरों के संपर्क में आने से बचें
- अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण महसूस होते हैं तो आप दूसरों के संपर्क में आने से बचें|
- कोशिश करें कि ठीक होने तक किसी से भी न मिलें।
- लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें।
- अगर कोई व्यक्ति आपके कमरे में आता है तो वह भी मास्क का इस्तेमाल करें|
Must read: Immunity Booster Foods in Hindi – ऐसे मजबूत कीजिए अपना इम्यून सिस्टम
किसी सामान को न छुएं
- ऐसी स्थिति में कम से कम चीज़ों को हाथ लगाएं|
- किसी भी समान को छूने से पहले ग्लव्स का इस्तेमाल करें|
- ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन न करें|
- डॉक्टर से अपने लक्षणों के बारे में बात करें और अपनी इस परिस्थिति के बारे में सही से बताएं|
Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare
घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करें
- आपको दिन में कम से कम दो बार आयुष मंत्रालय द्वारा बताया गया काढ़ा पीना चाहिए|
- कम से कम दो बार गर्म पानी पिएं|
- हल्दी और काला नमक मिला कर सोने से पहले गरारे ज़रूर करें|
- ज़्यादा से ज़्यादा आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल करें|
- सुबह शाम नाक में तिल का तेल, नारियल का तेल या घी लगाएं|
Must read: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फॉलों करें आयुष मंत्रालय की ये एडवाइजरी टिप्स
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीज़ें खाएं
- अपने दैनिक आहार में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीज़ें खाएं|
- जिन चीज़ों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा हो उसका सेवन करें|
- दिन में एक बार हल्दी वाला दूध ज़रूर पिएं|
Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare
मास्क का इस्तेमाल करें
- कई लोग घर में रहते हुए मास्क लगाना ज़रुरी नहीं समझते| मगर यह गलत सोच है|
- अगर आपको कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं और आप घर पर क्वारंटाइन हैं तो मास्क ज़रुर पहने|
Must read: लॉकडाउन के दौरान खाएं ये हेल्दी आहार, रखें खुद को तंदरुस्त
Read more stories like; Coronavirus ke lakshan mehsus hone par kya kare, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।