Cricketers in Bigg Boss: श्रीसंत और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा ये क्रिकेटर्स भी बिग बॉस में दिखा चुके हैं जलवा
cricketers who have appeared in bigg boss in hindi – बिग बॉस काफी पॉपुलर शो है। हर साल इसमें अलग- अलग सेलिब्रिटी आते हैं और गेम खेलते हैं। इस रिएलटी शो में सेलिब्रिटीज़ के साथ -साथ कई क्रिकेटर्स भी नज़र आ चुके हैं। अभी तक बिग बॉस इतिहास में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन – कौन से क्रिकेटर्स बिग बॉस में दिखाई दिए हैं।
cricketers who have appeared in bigg boss in hindi – ये क्रिकेटर्स बिग बॉस में आए नज़र – top cricketers appeared in bigg boss
सलील अंकोला, बिग बॉस सीजन 1 – Salil Ankola
- भारतीय टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज सलील अंकोला काफी फेमस खिलाड़ी हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इन्होंने करीब 21 मैच खेले, जिसमें बीस वनडे मैच और 1 टेस्ट मैच शामिल हैं।
- सलील अंकोला ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी और पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अपना आखिरी मुकाबला इन्होंने 1997 में खेला था।
- मैदान में चौके – छक्के लगाने के बाद ये साल 2006 में मशहूर रिएलटी शो बिग बॉस के पहले सीज़न में नज़र आए। इस शो में वो ज़्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए और शो के पहले हफ्ते में घर से बेघर हो गए थे। ये टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं।
top cricketers appeared bigg boss – cricketers who have appeared in bigg boss in hindi
विनोद कांबली , बिग बॉस सीजन 3 – Vinod Kambli
- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली की फैन लिस्ट बहुत लंबी है। ये बहुत ही फेमस खिलाड़ी हैं। ये भी बिग बॉस रिएलटी शो का हिस्सा रह चुके हैं।
- कांबली बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा रहे हैं, इन्हें इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी। घर के अंदर ये ज़्यादा दिनों तक नहीं टिक पाए और एलिमिनेट हो गए थे।
- साल 2009 में इस सीजन को पहली बार अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। विनोद कांबली बिग बॉस के अलावा और भी कई सीरियल और फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।
Must Read – ये हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स के अंधविश्वास
एंड्रू साइमंड्स, बिग बॉस सीजन 5 – Andrew Symonds
- ऑस्ट्रेलिया टीम के दमदार ऑलराउंडर एंड्रू साइमंड्स भी बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। बिग बॉस सीजन 5 में ये बतौर गेस्ट नज़र आए।
- साइमंड्स करीब दो हफ्तों तक घर के अंदर रहे थे। दर्शकों ने इन्हें शो में काफी पसंद किया था।
- इस दौरान इन्होंने अपने बारे में ऑनस्क्रीन काफी कुछ बताया था।
cricketers who have appeared in bigg boss in hindi
नवजोत सिंह सिद्धू, बिग बॉस सीजन 6 – Navjot Singh Sidhu
- भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में एक हैं नवजोत सिंह सिद्धू। साल 2012 में इन्होंने बिग बॉस के छठे सीजन में हिस्सा लिया था।
- सिद्धू करीब पांच हफ्तों तक बिग बॉस के घर में रहे और काफी अच्छा खेले थे, लेकिन अपने किसी निजी कारण की वजह से इन्हें घर से बेघर होना पड़ा था।
- सिद्धू अब ज़्यादातर मैच की कमेंट्री करते नज़र आते हैं। इसके साथ ही राजनीति में भी काफी सक्रिय है।
Must Read – ये इंडियन क्रिकेटर हैं सरकारी ऑफिसर, कोई है डीएसपी तो कोई लेफ्टिनेंट कर्नल
cricketers who have appeared in bigg boss in hindi
श्रीसंत, बिग बॉस सीजन 12 – S. Sreesanth
- भारतीय खिलाड़ी श्रीसंत भी इस फेमस शो का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2018 में ये बिग बॉस के 12वें सीजन में नज़र आए।
- शो में रहते हुए इन्होंने बाकी कंटेस्टेंट से काफी लड़ाई – झगड़े भी किए। श्रीसंत ने इस दौरान घर वालों से अपने क्रिकेट करियर को लेकर काफी खुलासे भी किए।
- दूसरे क्रिकेटरों की तुलना में श्रीसंत ने बिग बॉस में काफी अच्छा किया, लेकिन वो इस शो को जीतने में नाकाम रहे। ये इस सीजन में रनरअप रहे थे। दर्शकों ने बिग बॉस में श्रीसंत को काफी पसंद किया।
Must Read – ये भारतीय क्रिकेटर्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार चढ़े घोड़ी
Read more articles like,cricketers who have appeared in bigg boss in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।