जानिए टीवी की क्यूट जोड़ियों के बारे में
Read about Cute and famous television couples in hindi– टीवी स्टार सेट पर रोज़ 8 से 10 घंटे बिताते हैं। ऐसे में अपने को-एक्टर या एक्ट्रेस को अच्छी तरह से समझने लगते हैं और उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है उन्हें खुद पता नहीं चलता। अक्सर ऐसा देखा गया है कि सीरियल में एक साथ काम करते हुए आपको प्यार होना आम बात है, लेकिन उस रिश्ते को काफी लंबे समय तक निभाना बहुत बड़ी बात है।
Cute and famous television couples in hindi
विवेक दहिया-दिव्यांका
ये दोनों टीवी के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। जब दिव्यांका अपने पहले रिलेशन के खत्म होने के दुख से खुद को उभार ने की कोशिश में लगी थी। उस वक्त उनकी दोस्ती विवेक दहिया से हुई। दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों में किसी को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं था आगे चलकर दोनों एक दूसरे के जीवन साथी बन जाएंगे। विवेक और दिव्यांका ने 14 जुलाई, 2016 में शादी की थी।
Must Read: लता मंगेशकर को क्यों बोलते हैं सुरों की मल्लिका
आमिर अली-संजीदा शेख
ये दोनों काफी लंबे समय तक दोस्त रहे जिस वजह से इन्हें एक दूसरे से प्यार का एहसास नहीं हुआ। लेकिन उनकी ज़िंदगी में ऐसे कुछ हालात आए जहां उन्हें एहसास हुआ कि वो एक दूसरे को प्यार करते हैं। 2 मार्च 2012 में इन्होंने शादी कर ली।
गुरमीत-देबिना
गुरमीत और देबिना ने रामायण सीरियल में एक साथ काम किया था।ये दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। गुरमीत देबिना की रूममेट के बॉयफ्रेंड के दोस्त थे। अक्सर गुरमीत अपने दोस्त के साथ उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने जाते थे। इसी दौरान गुरमीत को देबिना से प्यार हो गया और 5 साल रिलेशन में रहने के बाद उन दोनों ने 15 फरवरी 2011 में शादी कर ली।
Must Read: बॉलीवुड रियल लाइफ लव स्टोरी
रवि और सरगुन
12/24 करोल बागसीरियल के लुक टेस्ट के दौरान ही सरगुन और रवि को एक दूसरे से प्यार हो गया। रवि ने नच बलिये के सेट पर सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया और 7 दिसंबर 2013 को सात फेरे लिए।
सनाया ईरानी-मोहित सहगल
इन दोनों को उनके फैंस मोनाया के नाम से बुलाते हैं। मिले जब हम तुम सीरियल में दोनों ने रोमांटिक लीड रोल किया था। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। 7 साल के रिलेशन के बाद दोनों ने 25 जनवरी 2016 में शादी कर ली।
आशा नेगी और रित्विक धनजानी
सीरियल पवित्र रिश्ता से इनके प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। इनकी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है।फिलहाल ये दोनों अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं।
To read more stories like Cute and famous television couples in hindi like our page…
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।