Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022: देश की पहली ऐसी योजना जिसमें महिला डाक्टर करेंगी महिलाओं का इलाज, जानें पूरी डिटेल
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022 – Dai Didi Mobile Clinic Yojana Kya Hai – Dai Didi Mobile Clinic Yojana – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उठाया गया एक कल्याणकारी कदम है मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक योजना। यह योजना देश की एकमात्र ऐसी योजना है जिसमें महिला डाक्टर ही महिलाओं का इलाज करेंगी। प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना का शुभारंभ किया। जानिए इसकी पूरी डिटेल।
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022 – Dai Didi Mobile Clinic Yojana Kya Hai
योजना का नाम | मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिक योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
योजना लांच होने की तिथि | 19 नवंबर 2020 |
योजना का संचालन | महिला एवं बाल विकास विभाग |
योजना का शुभारंभ | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को मुफ्त चिकित्सकीय सहायता प्रदान करना |
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022 – Dai Didi Mobile Clinic Yojana Kya Hai
आइये जानते हैं यह योजना वास्तव में है क्या और कैसे महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकतीं हैं –
कई बार महिलाऐं अपनी बीमारी को शर्म और संकोच के कारण खुल कर बता नहीं पातीं हैं जिस वजह से वह उचित इलाज से वंचित रह जातीं हैं, महिलाओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक योजना की शुरुआत की गई है| यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है| इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को महिलाओं के पास उनके घर तक पहुँचाना है| यह योजना शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत चलायी जा रही है| इस योजना से जितनी भी मोबाइल वैन होंगी उनमें कार्यरत समस्त स्टाफ भी महिलाओं का ही होगा।
Must Read: क्या है प्रधानमंत्री कुसुम योजना? जानें इसके लाभ
इस योजना से महिलाओं को बहुत सारे लाभ मिलेंगे जो निम्नलिखित हैं– Dai Didi Mobile Clinic Yojana ke labh
- यह योजना महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए समर्पित योजना है।
- इस योजना के अन्तर्गत इलाज करवाने वाली महिलाओं व बच्चों को महिला एवं बालविकास मंत्रालय द्वारा संचालित सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा|
- इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं के ब्लड और यूरिन टेस्ट के सैम्पल लिये जा सकेंगे|
- महिलाएं अपनी सभी बीमारियों के बारे में निसंकोच बात कर सकेंगी|
- इस योजना के अन्तर्गत चलने वाली समस्त मोबाइल वैन अत्याधुनिक मशीनों से युक्त हैं जिनसे सभी बीमारियों की जांच ठीक तरह से की जा सकेगी|
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री रोज़गार प्रोत्साहन योजना का प्रमुख उद्देश्य उसके लाभ और विशेषताएं
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022
दाई दीदी क्लीनिक योजना के अन्तर्गत आने वाली सेवाएं
- खून की जांच
- यूरिन की जांच
- शुगर की जांच
- स्तन कैंसर की जांच
- गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद तक की सभी सुविधाएं
- ब्लडप्रेशर की जांच
- सभी प्रकार की बीमारियों के लिए उचित सलाह
दाई दीदी क्लीनिक योजना अभी रायपुर, दुर्ग- भिलाई, विलासपुर नगर जैसे कुछ क्षेत्रों में ही शुरू की गई है| इस योजना के सफल होने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा|
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022
इस योजना का लाभ महिलाओं को कैसे प्राप्त होगा
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया से गुज़रने की आवश्यकता नहीं है| उन्हें सिर्फ अरबन स्लम एरिया में खड़ी मोबाइल वैन क्लीनिक में जाकर अपना पर्चा बनवाना होगा जिससे वहां उपलब्ध डाक्टर उनका इलाज करेंगे| यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है| बस महिलाओं को अपनी समस्या लेकर जाना है और बाकी का समाधान वहाँ उपलब्ध डाक्टर द्वारा कर दिया जायेगा| दाई दीदी क्लीनिक योजना महिलाओं को मुफ्त और गुणवत्ता पूर्ण इलाज की सेवा प्रदान करने की राज्य सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है|
Must Read: जानिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं
Dai Didi Mobile Clinic Yojana 2022, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें