डलहौजी की इन जगहों पर स्नोफॉल के साथ-साथ लें रोमांच का मज़ा
Dalhousie mein ghumne ki jagah – Best places to visit in Dalhousie in Hindi – हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा डलहौजी एक छोटा सा खूबसूरत शहर है| यहां सालाना पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। डलहौजी का नाम “द अर्ल ऑफ डलहौजी” के नाम पर रखा गया था, जो इस शहर की स्थापना के बाद ब्रिटिश राज के दौरान भारत में ब्रिटिश गवर्नर जनरल थे। तो चलिए आपको डलहौजी में घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताते हैं।
Dalhousie mein ghumne ki jagah – डलहौजी में घूमने की सबसे अच्छी जगह
खाज्जिअर (Khajjiar )
- खाज्जिअर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह डलहौजी से लगभग 24 कि.मी.दूर है।
- इसे भारत का “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है।
- यह जगह पूरी तरह घास के मैदान और घने जंगलों से घिरी हुई है।
- आप यहां खजियार झील, खज्जी नाग मंदिर, कलातोप खजियार अभयारण्य घूम सकते हैं।
- यहां एक छोटी सी झील है जो पर्यटन का सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है।
Must read: Five Best Places to visit in Dalhousie
Dalhousie mein ghumne ki jagah
सुभाष बावली (Subhash Baoli )
- गांधी चौक से एक किलोमीटर दूर स्थित है सुभाष बावली। ये एक ऐसे जगह है जिसका नाम स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया।
- इस जगह को अपने खूबसूरत दृश्यों, बर्फ के पहाड़ों और हरियाली के लिए जाना जाता है।
- यहाँ पर एक खूबसूरत झरना है जो हिमनदी धारा में बहता है। इस जगह पर पर्यटक आकर खूब एंजॉय करते हैं।
Must read: हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
डैनकुंड पीक (Dainkund Peak)
- यह जगह अपनी शांति, प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
- डैनकुंड पीक सिंगिंग हिल के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह जगह समुद्र तल से 2755 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- यह डलहौजी क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है। यहाँ ट्रैकिंग करना आपको अलग अनुभव देगा।
- डैनकुंड पीक पर फूलानी देवी मंदिर है, जो बहुत प्रसिद्ध है। हर साल हज़ारों भक्त देवी के आशीर्वाद के लिए यहा आते हैं।
- बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे वातावरण के लिए ये जगह बहुत प्रसिद्ध है।
Dalhousie mein ghumne ki jagah
गांधी चौक प्लाजा (Gandhi Chowk Plaza)
- गांधी चौक प्लाजा बाज़ार है जो सेंट्रल बस स्टेशन, डलहौजी से 15 मिनट की दूरी पर है।
- इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा समय शाम का है।
- आप यहाँ हैंडमेड चीज़ों की शॉपिंग कर सकते हैं।
- इस बाजार में आपको भारतीय तिब्बत कल्चर देखने को मिलेगा।
Must read: हिमाचल के इन डेस्टिनेशन्स से करें हनीमून के रोमानी सफर की शुरुआत
चमेरा झील (Chamera Lake)
- चमेरा एक कृत्रिम झील है जो हरी घास और सुंदर घाटी से घिरी हुई है। यह झील डलहौजी से 25 किलोमीटर और चंबा से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
- यह झील वहां के ग्रामीणों के लिए पानी की आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।
- यह झील वाटर स्पोर्ट्स जैसे कयाकिंग, मोटर बोटिंग, पैडल बोटिंग, कैनोइंग, रिवर राफ्टिंग आदि के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं।
- यहां दिन और रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहता है।
Must read: हिमाचल की खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये प्रसिद्ध झीलें
Read more stories like; Dalhousie mein ghumne ki jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।