जानिए, कौन-सी आंख फड़कने से आपको मिलेंगे शुभ और अशुभ समाचार
जानिए dayi and bayi aankh ka fadakna meaning in hindi – ulti aankh ka fadakna for female, ulti aankh ka fadakna for male, bayi aanka ka fadakna, dahine aanka ka fadakna, seedhi aankh fadakna aur dayi aankh fadakna ka matlab in hindi.
मानव शरीर के अंगों का फड़कना एक सामान्य गतिविधि है। आपने अक्सर अनुभव किया होगा कि शरीर के अंगों में कभी-कभी फड़फड़ाहट महसूस होती है। समुद्रशास्त्र और शकुनशास्त्र की मानें तो हमारे शरीर के हर अंग के फड़कने का कुछ मतलब होता है। ऐसा भी माना जाता है कि आंख के फड़फड़ाने का संबंध भविष्य में होने वाली घटनाओं से भी हो सकता है। जिसका अर्थ शुभ या अशुभ दोनों प्रकार से लगाया जा सकता है। आइए आज हम बताते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आंख के फड़कने से आपको किस तरह के संकेत मिल सकते हैं।
मानव शरीर में दो आंखें होती हैं- दाईं और बाईं। दोनों आंखों के फड़कने के अर्थ व संकेत भिन्न होते हैं। साथ ही पुरुषों और महिलाओं में भी दोनों आंखों के फड़कने के संकेत अलग-अलग ही होते हैं। आज हमको बताने जा रहे हैं कि पुरुषों और महिलाओं की कौन-सी आंख फड़कने से उनको शुभ और अशुभ समाचार मिलते हैं। अगर आपकी भी कभी-कभी दाईं या बाईं आंख फड़कती है, तो जानिए कि कौन-सी आंख भविष्य में होने वाली घटनाओं का क्या अर्थ व संकेत देती है।
Dayi and Bayi Aankh ka fadakna meaning – dayi aankh fadakna – seedhi aankh fadakna – dahine aanka ka fadakna
सबसे पहले बात करते हैं कि पुरुषों और महिलाओं के लिए दाईं आंख फड़कने का अर्थ क्या होता है: –
समुद्रशास्त्र के मुताबिक, अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो ये उसके लिए शुभ संकेत लेकर आती है। इसमें बताया गया है कि ऐसा होने पर उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही उन्हें पदोन्नति व धन लाभ भी होता है। लेकिन दूसरी ओर, अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है तो ये उसके लिए अशुभ संकेत हो सकता है। माना जाता है कि भविष्य में उस महिला के काम बिगड़ने वाले हो सकते हैं। ज्योतिषविद्या के अनुसार, यदि दाईं आंख ऊपर की ओर के पलक में फड़के तो जातक को आर्थिक लाभ यानि धन, यश आदि की प्राप्ति होने की संभावना होती है।
Must Read:घर के मंदिर में ज़रूर होनी चाहिए ये चीज़ें, बरसेगी देवी देवताओं की कृपा !
Dayi and Bayi aankh ka fadakna meaning in Hindi – Ulti aankh ka fadakna for female – ulti aankh ka fadakna for male – bayi aanka ka fadakna
महिलाओं और पुरुषों की बाईं आंख फड़कने का मतलब :
महिलाओं के लिए बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। कहा जाता है बाईं आंख फड़कने का मतलब है कि महिलाओं को सोने-चांदी के गहने मिल सकते हैं। वहीं अगर पुरुषों की बाईं आंख फड़कती है तो उन्हें नुकसान होने के संकेत होते हैं या कोई अशुभ समाचार मिलने वाला होता है। उनका कोई शत्रु उन्हें तकलीफ पहुंचा सकता है।
Must Read:राशि के अनुसार जानिए, नौकरी करेंगे या कारोबार? किस क्षेत्र में चमकेगा आपका भविष्य
Dayi and Bayi aankh ka fadakna meaning in Hindi
अगर हम शास्त्रों से हटकर बात करें, तो कई बार आंखों का फड़कना खराब सेहत का भी कारण हो सकता है।
- आंखों की मांसपेशियों में समस्या होने के कारण आंखें फड़क सकती हैं।
- अधिक थकान या कंप्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहना भी आंख फड़कने का कारण हो सकता है।
- आंखों में सूखापन, एलर्जी, पानी आना, खुजली समस्या से भी आंख फड़क सकती है।
- मानव शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा हो सकती है।
- शराब या कैफीन का ज्यादा सेवन भी आंख फड़कने की समस्या का कारण हो सकता है। कभी- कभी अत्यधिक तनाव या नींद पूरी ना होने के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है।
इस प्रकार, आंख फड़कने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, उसे सिर्फ अच्छे या बुरे संकेत से न जोड़ें।
Must Read:जानिए सपने में किस जानवर को देखने का क्या अर्थ है
Dayi and Bayi aankh ka fadakna meaning in Hindi जैसी और इंटरेस्टिंग और जानकारी से भरपूर स्टोरीज पड़ने के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।