December Rashifal 2020 in Hindi – कर्क और कन्या राशि वाले इस महीने भूलकर भी न करें ये काम, जानें बाकी राशियों का हाल
December Rashifal 2020 in Hindi – हर किसी के मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। राशिफल के द्वारा मनुष्य यह जानना चाहता है कि हमारा आज और आनेवाला कल कैसा रहेगा। आने वाले समय में हमारे जीवन में क्या कुछ होने वाला है? यही सब बताने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने का राशिफल, जिसे पढ़कर आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे और आप अपने ग्रहों की स्थिति जान पाएंगे।
December Rashifal 2020 in Hindi – December 2020 Rashifal Horoscope
मेष राशि- mesh rashifal 2020 in hindi
- साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने के अंत तक आप उन सारे कार्यों को निपटा लेंगे जो कई महीनों से अधूरे पड़े हैं।
- इस महीने आप बहुत ही रिलेक्स महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में आपके सुधार आएगा।
- सेहत भी दुरुस्त रहेगी। धन का अधिक लाभ होगा। व्यापार में बहुत तरक्की मिलेगी।
वृषभ राशि- vrishabh rashifal 2020 in hindi
- इस राशि के जो जातक प्यार में पड़े हुए हैं उन्हें इस महीने अपने पार्टनर के साथ कहीं धूमने का मौका मिलेगा। अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा।
- जो लोग शादी करना चाहते हैं वो इस महीने कर सकते हैं, ये महीना शादी – विवाह के लिए शुभ है।
- स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को महीने के अंत तक प्रमोशन मिल सकती है।
Must read- महामृत्युंजय मंत्र का लाभ, अर्थ हिंदी और इंग्लिश मे
मिथुन राशि- mithun rashifal 2020 in hindi
- इस महीने पारिवारिक परेशानियों को लेकर आपको थोड़ा सजग रहना होगा। इस माह अपना पूरा फोकस काम पर रखें।
- व्यापार को लेकर अपना दिमाग एक्टिव रखें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कहीं भी बड़े निवेश न करें। जो जातक स्टेशनरी का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ मिलने की संभावना है।
- इस राशि के जो जातक नशे का सेवन करते हैं उन्हें कोई बीमारी हो सकती है, इसलिए बीमारियों को लेकर थोड़ा सजग रहें।
कर्क राशि- kark rashifal 2020 in hindi
- साल का आखिरी महीना कर्क राशि के जातकों लिए शुभ और लाभ देने वाला साबित होगा। महीने की शुरुआत में दोस्तों की मद्द से आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
- इस माह आप धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना शुभ खबर लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
- महीने के दूसरे हफ्ते के दौरान आप पर आलस्य हावी रहेगा, जिससे आपको बचना होगा, आलस की वजह से आपके कई कार्य बिगड़ने की संभावना है।
December Rashifal 2020 in Hindi
सिंह राशि- Singh Rashifal 2020 in hindi
- इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें बड़ा पद मिलने की संभावना है। माह के तीसरे हफ्ते तक आपके करियर में प्रगति होगी और आय के नये स्रोत बनेंगे।
- किसी महिला दोस्त की हेल्प से बड़े लाभ की संभावना बनेगी। सेहत बिलकुल सही रहेगी और लाभ के योग बनेंगे।
- जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके प्रेम संबंधों में मज़बूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ आप सुकून भरे पल बिताएंगे।
- दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। युवा इस महीने अपना ज़्यादातर समय मौज-मस्ती में बिताएंगे।
Must read- साल 2020 में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, मिलेगा आर्थिक लाभ
कन्या राशि- kanya rashifal 2020 in hindi
- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का ये आखिरी महीना मिलेजुले फल देने वाला साबित होगा। काफी समय से चली आ रही दिक्कतें इस महीने खत्म हो जाएंगी और आप राहत की सांस लेंगे।
- आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से लड़ाई हो सकती है। घर या कार्यक्षेत्र में कोई अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महीने के दूसरे हफ्ते के बाद आपके व्यवसाय में कुछ तेज़ी आयेगी। किसी बड़े कार्य के लिए निवेश कर सकते हैं, इस दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल होंगे।
तुला राशि- tula rashifal 2020 in hindi
- इस राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ रहने वाला है। सेहत एकदम ठीक रहेगी और धन का लाभ भी होगा।
- माह के आखिरी हफ्ते में धार्मिक यात्रा हो सकती है। जो लोग शादी करना चाहते हैं उनका विवाह तय हो सकता है।
- बिजनेस में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, वरना बिजनेस पार्टनर से थोड़ी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
- लव लाइफ आपकी सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा।
December Rashifal 2020 in Hindi
वृश्चिक राशि- vrishchik rashifal 2020 in hindi
- दांपत्य जीवन आपका खुशहाल रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अपने पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
- माह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय मांगलिक कार्यों में बीतेगा। धार्मिक यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
- इस राशि के जो जातक इंश्योरेंस, आईटी कंपनी में काम करते हैं उनके लिए ये समय बहुत ही उत्तम है। इनको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।
- जो छात्र परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनके प्रयास सफल होंगे। महीने के अंत में जीवनसाथी की सेहत में थोड़ा उतार -चढ़ाव आ सकता है। लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Must read- क्या होती है शनि की साढ़े साती, जानें इसके उपाय और लक्षण
धनु राशि- dhanu rashifal 2020 in hindi
- इस महीने आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कई सारे शुभ समाचार मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
- इस महीने आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। व्यापार में आपको धन की प्राप्ति होगी।
- दांपत्य जीवन में खूब प्यार बढ़ेगा। अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। लव बर्ड्स कहीं घूमने जा सकते हैं।
- शादी के लिए ये समय अच्छा है, अगर शादी करने का मन है तो इस महीने कर सकते हैं।
December Rashifal 2020 in Hindi
मकर राशि – makar rashifal 2020 in hindi
- आर्थिक दृष्टि से ये महीना आपके लिए शुभ नहीं है। इस महीने आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में आप ख़ुद को आराम दें और बहुत ज़्यादा शारीरिक परिश्रम न करें।
- जो जातक इस महीने जॉब बदलना चाह रहे हैं, उनको दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। ये समय जॉब में बदलाव के लिए अच्छा नहीं है।
- दांपत्य जीवन से जुड़े लोग अपने पार्टनर के बिहेवियर से परेशान रहेंगे। दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है।
- जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें दिसंबर माह के अंत तक लव पार्टनर मिल सकता है।
कुंभ राशि – kumbh rashifal 2020 in hindi
- व्यापार से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं। यह आपके व्यापार के लिए अच्छा होगा।
- जो जातक अभी तक सिंगल हैं उनकी लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
- आपकी किस्मत इस महीने आप पर मेहरबान रहेगी। जो कार्य करोगे वो कार्य निश्चित ही पूरे होंगे। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।
- जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा और रिश्ता मज़बूत होगा।
December Rashifal 2020 in Hindi
मीन राशि – meen rashifal 2020 in hindi
- इस महीने धन का लाभ मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
- जिन लोगों को काफी समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है, उनकी किस्मत इस महीने खुलने वाली है। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
- छात्रों के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति भी समान्य बनी रहेगी। अविवाहितों के शादी के योग बन रहे हैं।
Must read- घर में सुख शांति के लिए करें शनि चालीसा का पाठ
For more articles like, December Rashifal 2020 in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।