रणवीर, दीपिका ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज़ से की शादी
Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding – बॉलीवुड की हॉट एंड क्यूट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गए हैं। काफी समय से ये दोनों अपनी शादी की तैयारियां कर रहे थे। इनकी शादी में परिवारों वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इनकी शादी बहुत ही धूम-धाम से की गई। शादी के दिन इन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी, लेकिन अपने फैंस के लिए इन्होंने कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर अपलोड की। फैंस ने भी इन दोनों को सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी।
- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में की गई।
- इन दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज़ से शादी की।
- शादी के समय कड़ी सिक्योरिटी रखी गई थी।
- रणवीर और दीपिका की शादी की पहली तस्वीरें गुरुवार को सामने आईं।
- पहली तस्वीर में दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची का डिज़ाइन किया हुआ लाल ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है। इस जोड़े में दोनों बेहद ही सुंदर दिख रहे हैं।
- फोटो में दोनों सुनमुख रस्म करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसमें दुल्हन को तोहफे में ज्वेलरी दी जाती है।
- रणवीर माथे पर पारपंरिक मुंडावळ बांधते दिख रहे हैं।
- दूसरी फोटों में रणवीर लाल साफा और गोल्डन शेरवानी पहने हुए हैं।
- दीपिका ने गोल्डन वर्क वाला लाल जोड़ा पहना है, साथ ही हैवी ज्वेलरी और कलीरें भी पहने हैं।
- खबरों की माने तो बॉलीवुड से इनकी शादी में कोई भी बड़ा सितारा शामिल नहीं हुआ।
- 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत वापस लौटेंगे।
- इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी।
- बॉलीवुड सेलेब्स भले ही इनकी शादी में नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों को शादी की बधाई ज़रुर दी।
- नेहा धूपिया ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देते हुआ लिखा कि ये शादी आपके लिए सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो, हमेशा खुश रहो।
- विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक शानदार ज़िंदगी मुबारक। आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। आपका प्यार हमेशा कायम रहे।
- इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बासु, करण जौहर, कैटरीना कैफ जैसे कई सेलेब्स ने इन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।
For Latest Updates like Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।