Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020 – ये हैं आम आदमी पार्टी के सबसे फेमस चेहरे
Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020 – दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जिताया था। ये जीत पार्टी के लिए बहुत बड़ी थी। पार्टी की इस जीत के पीछे दिल्ली की जनता के अलावा कई चेहरे भी थे, जिन्होंने पार्टी के लिए पूरा दम लगाया था। तो चलिए आपको पार्टी के ऐसे प्रमुख चेहरों के बारे में बताते हैं जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।
Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020 – Top Aam Aadmi Party leaders
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम
- आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे सबसे बड़ा चेहरा अरविंद केजरीवाल है। ये आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।
- केजरीवाल ने न केवल सकारात्मक राजनीति की शुरुआत की, बल्कि दिल्ली की जनता के लिए अपनी 49 दिन की सरकार में काम भी करके दिखाया था।
- भारत में सूचना अधिकार के आंदोलन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सशक्त बनाने के लिए उन्हें वर्ष 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 हिसार, हरियाणा में हुआ।
मनीष सिसोदिया
- मनीष सिसोदिया का जन्म 05 जनवरी 1972 को हापुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। ये दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक तथा दिल्ली राज्य सरकार में मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री हैं।
- उनके पास शिक्षा, उच्च शिक्षा, जन निर्माण विभाग (पी डब्ल्यू डी), शहरी विकास, स्थानीय निकाय, भूमि एवं भवन तथा रेवेन्यू विभाग हैं।
- राजनीति में आने से पहले इन्होंने पत्रकार के तौर पर ऑल इंडिया रेडियो समेत कई न्यूज़ चैनलों में काम किया है। इसके साथ ही यह परिवर्तन नामक एनजीओ में स्वयंसेवी के तौर पर काम कर चुके हैं।
- 2011 में इन्होंने अन्ना हजारे के ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत’ जैसे आंदोलनों में भी भूमिका निभाई है। यह आम आदमी पार्टी के राजनीतिक संबंध समिति के सदस्य भी बने और दिसम्बर 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधानसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए थे।
Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020
सत्येंद्र जैन
- सत्येंद्र जैन सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से उम्मीदवार बनाया गया था। ये अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।
- सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं। अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद आप से जुड़ गए और वर्ष 2013 में जीत दर्ज कर स्वास्थ्य व उद्योग मंत्री बने।
- 2015 में दोबारा जीते और स्वास्थ्य सहित कई मंत्रलय संभाल रहे हैं। वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं।
- दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की योजना को तैयार कराने व उसे मूर्तरूप देने में उनकी अहम भूमिका रही है।
Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020
कैलाश गहलोत
- कैलाश गहलोत एक भारतीय राजनेता, वकील और दिल्ली की छठी विधानसभा के सदस्य हैं। यह नई दिल्ली के नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल के सदस्य हैं।
- यह अरविंद केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। कैलाश गहलोत नजफगढ़ के मित्राउन गांव से सम्बंध है। गहलोत आम लोगों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
- गहलोत ने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए (ऑनर्स) का अध्ययन किया है और 1994 में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।
- कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ क्षेत्र से, फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए पहला चुनाव जीता था। वर्तमान में इन पर परिवहन, राजस्व, कानून, न्याय और विधान मामलों, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार का कार्यभार है।
- साल 2005-2007 के दौरान गहलोत को दिल्ली उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन में सदस्य कार्यकारी के रूप में निर्वाचित भी किया जा चुका है।
Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020
इमरान हुसैन
- इमरान हुसैन एक भारतीय राजनेता हैं जो नई दिल्ली के बलिमारन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिल्ली की छठी विधान सभा के सदस्य और आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल के सदस्य हैं।
- इमरान को दिल्ली कैबिनेट में खाद्य और नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण और वन विभाग का कार्यभार दिया गया है।
- इमरान हुसैन का जन्म 21 मई 1980 को नई दिल्ली में हुआ। इन्होंने दारागंज में क्रिसेंट स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है और जामिया मिलिया इस्लामिया से आगे की पढ़ाई की।
- राजनेता बनने से पहले ये अपने पारिवारिक कपड़ों के व्यवसाय से जुड़े थे।
Must read- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 उम्मीदवार लिस्ट
Must read- बीजेपी के ये स्टार नेता हैं पार्टी की असली पहचान
For more stories like Delhi Famous Aam Aadmi Party Candidate List 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।