कोरोना संक्रमितों के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल का ऐलान, होम आइसोलेट मरीजों को ऑनलाइन योगा क्लासेस दी जाएंगी
Delhi govt online yoga classes for covid-19 patients – दिल्ली में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर रोज़ संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिल्ली में सोमवार को चौबीस घंटे के दौरान कोरोना के 19,166 नए केस सामने आए और 17 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत हो गया। इसी को देखते हुए आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई बड़े ऐलान किए। तो आईये जानते हैं क्या कुछ ऐलान किया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी कॉन्फ्रेंस में।
Delhi govt online yoga classes for covid-19 patients
होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार अब ‘दिल्ली की योगशाला’ के तहत एक नई पहल शुरू कर रही है। कोरोना से संक्रमित मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं उनके लिए योगा और प्राणायाम की ऑनलाइन क्लासेस शुरु की जा रही हैं। इसके ज़रिए लोग घर बैठे अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं और जल्द से जल्द खुद को कोरोना की चपेट से ठीक कर सकते हैं। सीएम ने कहा योगा से शरीर की क्षमता बढ़ जाती है जिससे हम कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इस विशेष योग और प्राणायाम क्लास के लिए मरीजों को एक लिंक भेजा जाएगा, जिस पर वो अपनी सुविधा के अनुसार क्लास लेने का समय रजिस्टर कर सकेंगे। हर दिन आठ क्लासेस होंगी, किसी भी क्लास के लिए आइसोलेट मरीज फ्री में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इन क्लास में 40,000 मरीज एक साथ योगा कर सकेंगे साथ ही योगा इंस्ट्रक्टर से योग के बारे में जान पाएंगे। सीएम केजरीवाल ने ये भी बताया कि योगा इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम हमने तैयार की है जिनको कोरोना से संबंधित आसन और प्राणायाम की विशेष ट्रेनिंग दिलाई गई है। आज से ही कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को उनके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक लिंक जाएगा, लिंक पर क्लिक कर वो बता सकते हैं कि वो कितने बजे योग करना चाहेंगे। एक क्लास में केवल 15 मरीज होंगे, जिससे योगा इंस्ट्रक्टर मरीज पर ज़्यादा अच्छे से ध्यान दे पाएगा। कल से ही ये क्लासेस शुरू हो जाएंगी।
Must Read: जानिए कोरोना का फेफड़ों पर क्या असर होता है
Delhi govt online yoga classes for covid-19 patients
कितने बजे से शुरु होंगी योगा क्लासेस
सीएम ने कहा कि हर रोज़ 8 क्लासेस होंगी, सुबह 6 बजे से 11 बजे तक एक-एक घंटे की पांच योगा क्लासेस होंगी। इसके बाद शाम को 4 बजे से 7 बजे तक तीन योगा क्लासेस होंगी। आप अपनी सुविधा के हिसाब से इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।
Must Read: जानें अरविंद केजरीवाल का सोशल एक्टिविस्ट से दिल्ली के सीएम बनने तक का सफर
Delhi govt online yoga classes for covid-19 patients, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।