जानें दिल्ली में कल से क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद
Delhi Lockdown 4 guideline in hindi – आज से पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत हो गई है। इसी को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की गाइडलाइन जारी की है। इसमें उन्होंने बताया है कि कल से दिल्ली में क्या खुलेगा और किन सेवाओं में छूट मिलेगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि दिल्ली में अब तक 10054 कोरोना के केस हैं और 160 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है, इसके साथ ही 4485 लोग ठीक भी हुए हैं। कुल मिलाकर 45% लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अब हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी क्योंकि यह बीमारी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है।
दिल्ली में ये सेवाएं बंद रहेंगी – Delhi Lockdown 4 guideline in hindi
- मेट्रो
- मंदिर (पूजा स्थल)
- होटल
- स्कूल, कॉलेज
- मॉल
- जिम
- स्विमिंग पूल
- थिएटर
- धार्मिक कार्यक्रम
- सैलून, स्पा
- शाम 7 से सुबह 7 बजे तक घर से निकलने पर मनाही।
Must Read: कोरोना से लड़ने के लिए किसी ने बनाया हॉस्पिटल, तो किसी ने दान किए करोड़ों
दिल्ली में ये सेवाएं होंगी चालू – Delhi Lockdown 4 guideline in hindi
- पूरी दिल्ली में बस सेवा शुरू होगी। एक बस में केवल 20 पैसेंजर होंगे। बस में बैठने से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।
- ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा में 1 सवारी की इजाज़त होगी।
- टैक्सी में सिर्फ दो यात्री।
- ग्रामीण सेवा में सिर्फ 2 यात्री
- प्राइवेट गाड़ी चलेंगी, गाड़ी में 2 यात्री
- बाइक पर 1 यात्री
- ऑड-ईवन के हिसाब से सभी बाज़ार खुलेंगे।
- ज़़रूरी सामान की दुकान रोज़ खुलेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना होगा।
- सभी तरह की इंडस्ट्री खुलेंगी।
- सभी सरकारी और प्राइवेट आफिस खुलेंगे, लेकिन वर्क फ्रॉम होम पर ज़ोर दिया गया।
- निर्माण कार्य शुरू, केवल दिल्ली में रहने वाले मज़दूरों के साथ
- कंटेन्मेंट जोन में कोई गतिविधियां नहीं होंगी।
- सबके लिए मास्क ज़रूरी होगा।
Must Read: कोरोना से बचने के लिए ज़रूर जानें क्या करें और क्या नहीं
Must Read: Myth and facts about covid19 – कोरोना वायरस से जुड़े मिथक और उनका सच, यहां जानें सबकुछ
Read more stories like; Delhi Lockdown 4 guideline in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।