Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: जानिए आप, बीजेपी और कांग्रेस से कौन सा प्रत्याशी किसके खिलाफ लड़ रहा है चुनाव
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। सभी विधानसभा सीटों पर यह तस्वीर साफ हो गई है कि कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है। लेकिन चुनाव 2020 की ये जंग आसान नहीं होने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं इन तीनों बड़ी पार्टियों के कौन से उम्मीदवार किसके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैँ।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List
केजरीवाल के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- सुनील यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इन्हें बीजेपी पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
- पेशे से सुनील यादव वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष के तौर पर शुरुआत की थी। सुनील यादव इससे पहले दिल्ली बीजेपी में सचिव भी रहे हैं।
- वहीं आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे सबसे बड़ा चेहरा अरविंद केजरीवाल है। ये आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।
- कांग्रेस की तरफ से इन दोनों को टक्कर देने के लिए रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा गया है। चुनाव के दौरान इन तीनों की टक्कर देखने लायक होगी।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List
मनीष सिसोदिया के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- रवि नेगी पटपड़गंज विधानसभा सीट से मैदान में उतारे गए हैं। रवि इस सीट से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टक्कर दे रहे हैं।
- बीजेपी प्रत्याशी रवि नेगी ने इससे पहले निगम पार्षद के 2017 में हुए चुनाव में भाग्य अजमाया था साथ ही उन्होंने पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र में पार्टी विस्तारक के पद पर भी काम किया है। ये विनोद नगर मंडल के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- वहीं लक्ष्मण रावत को कांगेस की ओर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। ये दोनों चुनाव में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टक्कर देते नज़र आएंगे।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List
Must read – ये हैं आम आदमी पार्टी के सबसे फेमस चेहरे
सत्येंद्र जैन के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- बीजेपी ने एससी वत्स को सत्येंद्र जैन के खिलाफ शकूर बस्ती से उम्मीदवार बनाया है।
- सत्येंद्र जैन केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं। अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद आप से जुड़ गए और वर्ष 2013 में जीत दर्ज कर स्वास्थ्य व उद्योग मंत्री बने।
- वहीं कांग्रेस ने इन दोनों को टक्कर देने के लिए देवराज अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों की टक्कर बहुत ही दमदार होने वाली है।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List
Must read – नरेंद्र मोदी: राजनेता, कवि, संघ प्रचारक, हर रोल में है धाक…
राजकुमारी के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
- इसी सीट से आम आदमी पार्टी की राजकुमारी को उतारा गया है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो सुरेंदर सेठी पर उन्होंने अपना भरोसा जताया है।
कैलाश गहलोत के खिलाफ ये लड़ेंगे चुनाव
- अजीत खड़खड़ी को बीजेपी ने नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।
- ये आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत और कांग्रेस के साहिब सिंह यादव को टक्कर देंगे।
- इन तीनों का मुकाबला बहुत ही चुनौती भरा होने वाला है। तीनों ही दावेदार चुनाव जीतने के लिए अपना- अपना दम लगा रहे हैं।
Must read- ये हैं बीजेपी पार्टी के फेमस चेहरे, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में डालते हैं जान
Must read- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 उम्मीदवार लिस्ट
For more stories like Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Candidate List, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।