Desi Ghee Ke Fayde: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न घटाने तक, कई गुणों से भरपूर है देसी घी
Desi Ghee Ke Fayde – देसी घी खाने के कई फायदे होते हैं। खाना पचाने, गठिया, एलर्जी को दूर करने और हड्डियों को मज़बूत बनाने जैसे तमाम फायदों के चलते घी को संपूर्ण आहार माना गया है। इसे खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है और फैट भी घटता है। इसमें विटामिन ए, डी,कैल्शियम, फॉरस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रुरी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे।
देसी घी के लाभ – desi ghee ke fayde
दिमाग (brain) तेज़ करे
- देसी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व से दिमाग तेज़ होता है और ये तंत्रिका तंत्र (the nervous system) को सही करता है|
- घी में ओमेगा -6 और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे यह अल्जाइमर और मनोभ्रंश जैसे मस्तिष्क विकारों से दूर रखता है|
Must read : बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
पेट की सूजन हटाए – Desi Ghee Ke Fayde
- घी खाने से स्वाद के साथ आपको सेहत भी मिलती है। इसमें ब्यूटरीक एसिड (Butyric Acid) पाया जाता है जो पेट से जुड़ें रोगों के लिए फायदेमंद है|
- इसमें पाया जाने वाला गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (Gastrointestinal Tract) पेट की किसी भी तरह की सूजन को खत्म करने में मदद करता है।
बालों को मज़बूत बनाए – Desi Ghee Ke Fayde
- बढ़ते प्रदूषण और बालों को सही पोषण न मिलने की वजह से बाल कमज़ोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं, ऐसे में इसका इलाज भी देसी घी है |
- बालों की देसी घी से मालिश करें। इससे दोमुंहे बाल, रूसी की समस्या, सफेद बाल आदि से छुटकारा मिल जायेगा |
- नियमित रूप से देसी घी का इस्तेमाल बालों को घना, काला, मुलायम और चमकदार बनाने का काम भी करता है |
Must read : मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
जोड़ों के लिए फायदेमंद
- देसी घी खाने से शरीर के जोड़ मजबूत होते हैं और बढ़ती उम्र में भी जोड़ों का दर्द ना के बराबर रहता है | घी में कई ऐसे ज़रूरी तरल पदार्थ होते हैं जो हड्डियों को मज़बूती और शरीर के जोड़ मजबूत बनाते हैं|
इम्यूनिटी बढ़ाए
- देसी घी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है, जिससे इंफेक्शन से और बीमारियों से लड़ने की क्षमता दोगुनी हो जाती है।
- इसमें सूक्ष्म जीवाणु, एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सहायक होते हैं |
वज़न नियंत्रित करने में लाभकारी – Desi Ghee Ke Fayde
- घी में सीएलए (कंजोगेटिड लिनो लीक एसिड) होने की वजह से यह मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिसके कारण वज़न नियंत्रित रहता है |
- इसके इस्तेमाल से कभी भी शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं बनता|
Must read : अगर अपनी सेहत से है प्यार, तो भूलकर भी न खाएं दही के साथ यह 4 चीज़ें
Read more stories like desi ghee ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।