Dhanaulti mein ghumne ki jagah – प्रकृति की गोद में सुकून का अहसास चाहिए तो धनौल्टी की इन जगहों पर ज़रुर जाएं
Dhanaulti mein ghumne ki jagah – जब भी खूबसूरत हिल स्टेशनों की बात होती है तो धनौल्टी का नाम ज़रूर आता है। यह मसूरी से 62 किमी की दूरी पर पड़ेगा। आप इस जगह को उत्तराखंड के ऑफ बीट प्लेस में काउंट कर सकते हैं। धनौल्टी में घूमने के लिए कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां जाकर आप सुकूल के पल जी सकते हैं। अगर आप भी धनौल्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को देखना न भूलें|
Dhanaulti mein ghumne ki jagah – Places to visit in Dhanaulti in Hindi | धनौल्टी में घूमने की जगह
इको-पार्क
- यहां अंबर इको-पार्क है जो धनौल्टी की सबसे फेमस जगहों में से एक है।
- इस पार्क की ख़ासियत है कि आप यहाँ किसी की भी याद में पौधा लगा सकते हैं।
- यह जगह 13 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैली हुई है|
- इस पार्क के अन्दर ही देवदार के जंगल का संरक्षित क्षेत्र है। यहां जाने के लिए शुल्क देना पड़ता है।
सुरकंडा देवी मंदिर – dhanaulti tourist places
- धनौल्टी से करीब 8 किमी की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर माता पार्वती को समर्पित है।
- सुरकंडा देवी मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। इस मंदिर में काली मां की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर का उल्लेख स्कन्दपुराण और केदारखंड में भी मिलता है।
- मंदिर घने जंगलों से घिरा हुआ है और मंदिर से हिमालय का सुन्दर दृश्य दिखाई पड़ता है।
- मंदिर परिसर से आप बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमनोत्री धाम की सुंदर पहाड़ियां देख सकते हैं।
- मंदिर से आस-पास का नज़ारा देखना आपके मन को शांति देगा।
Must read: चंबा के प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं
Dhanaulti mein ghumne ki jagah
देवगढ़ किला
- धनौल्टी घूमने की शुरूआत आप इस किले से कर सकते हैं। सुदर पहाड़ियों के बीच बना देवगढ़ का किला धनौल्टी का अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करता है।
- यहां की वास्तुकला और मूर्तियां इस किले को खास बनाने का काम करती हैं। इस किले के आसपास कई धार्मिक स्थल (मंदिर) भी मौजूद हैं।
- यह मसूरी से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह 16वीं शताब्दी में बना प्राचीन किला है।
Must read: शिमला में बसी ये खूबसूरत जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी शानदार
धनौल्टी एडवेंचर पार्क – dhanaulti tourist places
- अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो यहां ज़रूर जाएं।
- आप यहां वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग, स्काई वॉक, स्काई ब्रिज, जिप लाइन, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं|
- आप यहाँ कई तरह के एडवेंचर एक साथ कर सकते हैं|
Must read: Some interesting facts and places to visit in Dhanaulti
Dhanaulti mein ghumne ki jagah
शिविर थंगधर – camping in dhanaulti
- यह जगह धनौल्टी के मुख्य बाज़ार से लगभग 14 किमी की दूरी पर है और 8300 फीट की ऊँचाई पर स्थित है|
- यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, स्नो कैंपिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं।
- ये पूरा देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है।
कैसे पहुचें धनोल्टी तक?
- अगर आप हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है।
- वही अगर रोड से जा रहे हैं तो आपको मसूरी से होते हुए जाना होगा।
- मसूरी से धनौल्टी मात्र 33 किमी दूर है।
- अगर ट्रेन से आते हैं तो देहरादून रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन पड़ेगा।
Must read: वीकेंड की थकान दूर करने के लिए बेस्ट हैं मंडी की ये 5 जगह
Read more stories like: Dhanaulti mein ghumne ki jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।