Dhanteras par kya karna chahiye – जानें धनतेरस के दिन कौन – कौन से कार्य करने चाहिए

Please follow and like us:

Dhanteras par kya karna chahiye – dhanteras par kya karna chahie – dhanteras par kya kare in hindi – Dhanteras 2022 – दिवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। सभी जगह इसी दिन से दिवाली की खरीदारी तथा साफ सफाई आदि का कार्य शुरू हो जाता है। धनतेरस का दिन भगवान कुबेर जी, माता लक्ष्मी जी, धन्वंतरी तथा यमराज का दिन है। धनतेरस के शुभ दिन इन्हीं देवताओं को पूजा जाता है। यह पूजन धनतेरस की संध्या अथवा प्रदोष काल में संपन्न कराया जाता है। यही कारण है कि धनतेरस के दिन का भी अधिक महत्व है। धनतेरस के दिन शुभ कार्य करने से आपके जीवन में धन, समृद्धि तथा सुख का आगमन होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताने वाले हैं कि आपको धनतेरस के दिन कौन – कौन से कार्य करने चाहिए।Dhanteras par kya karna chahiye

Dhanteras par kya karna chahiye – dhanteras par kya kare in hindi

धनतेरस के दिन जब आप बाज़ार में खरीदारी करने जाएं तो यह सामान अवश्य खरीदें

  • धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू ज़रुर लेकर आएं। झाड़ू में लक्ष्मी जी का स्थान माना गया है इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है।
  • मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी भी उत्पन्न हुए थे और उनके हाथ में कलश था। यही कारण है कि धनतेरस के दिन कलश खरीदना शुभ तथा आवश्यक माना गया है। यह कलश तांबा, पीतल या सोने का भी हो सकता है।
  • धनतेरस के दिन बर्तन खरीदे जाते हैं साथ ही सोना – चांदी खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

Must read: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, कुबेर देवता बरसाएंगे धन

Dhanteras par kya karna chahiye – धनतेरस के दिन क्या –  क्या करना चाहिए

शाम को दीया जलाएं – धनतेरस पर अंधेरा होते ही अपने घरों तथा दुकानों आदि के बाहर दीपक अवश्य जलाएं। इससे धनतेरस के दिन से नकारात्मक शक्तियां दूर होने लगेंगी साथ ही इष्ट देव व माता लक्ष्मी आपके घर आने के लिए आमंत्रित होंगी।

श्रीयंत्र की करें पूजा – धनतेरस पर जब आप प्रदोष काल के समय पूजन करने बैठे तो श्रीयंत्र का पूजन करना गलती से भी ना भूलें क्योंकि श्रीयंत्र की पूजा करने से आपके जीवन में सुख – समृद्धि सदा बनी रहती है। माता लक्ष्मी की कृपा के साथ धन तथा वैभव बढ़ता है।

Dhanteras 2022

कुबेर जी की पूजा – धनतेरस का दिन मुख्य रूप से कुबेर देवता तथा देवी लक्ष्मी जी की पूजा का होता है इसलिए यदि आप पूरी श्रृद्धा के साथ “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा” इस कुबेर मंत्र का जाप 108 बार करेंगे तो आपका धनतेरस पर्व अत्यधिक फलकारी साबित होगा।

Must read: धनतेरस पर आप भी दोस्तों को भेजे ये संदेश

Dhanteras par kya karna chahiye

करें दान – पूजा तथा खरीदारी आदि करने के अतिरिक्त आपको धनतेरस के दिन दान पुण्य का भी कार्य अवश्य करना चाहिए। इस दिन आपको दीपक, खील, बताशे, चावल, कपड़े आदि चीज़ों का दान करना चाहिए। ज़रूरतमंद लोगों को दान देने पर आपका धनतेरस का त्योहार भी शुभ तथा मंगलमय बनेगा।

Dhanteras par jaroore kre yeh kaam

नए खाते तथा बहीखाते – व्यापार से जुड़े लोगों को धनतेरस के शुभ दिन अपने पुराने खातों को बन्द करके नए खाते तैयारी कर लेना चाहिए। बहीखाता पुस्तक को भी नए रूप से बनाकर उस पर शुभ लाभ लिखकर तथा स्वास्तिक बनाकर शुभारंभ करना चाहिए। उपरोक्त लिखित कार्य आपके धनतेरस का पर्व सुखमय तथा पावन कर देंगे। माता लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।

Must read: धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है दीपक? क्या है इसकी कहानी

tentaran google news

 Dhanteras par kya karna chahiye, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?