Dhanteras par kya nahi karna chahiye – धनतेरस पर अगर भूल से भी किया यह काम, तो होगा भारी नुकसान

Please follow and like us:

Dhanteras par kya nahi karna chahiye dhanteras par kya nahi kare – dhanteras par kya nahi karein – धनतेरस का त्योहार दीपावली  से दो दिन पहले सम्पूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस से तात्पर्य धन में वृद्धि और आर्थिक संपन्नता से होता है। ऐसे में व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी यह त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हैं जिन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन के दौरान अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए उनके जन्मदिवस को ही धनतेरस त्योहार के रूप में मनाते हैं। इस दिन नए बर्तन और सोना, चांदी इत्यादि खरीदने की मान्यता है। ऐसे में हमारे आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि धनतेरस वाले दिन कौन से कार्य करना वर्जित माना गया है और क्यों? तो चलिए जानते हैं।Dhanteras par kya nahi karna chahiye

Dhanteras par kya nahi karna chahiye dhanteras par kya nahi kare

  • कहा जाता है कि यदि धनतेरस वाले दिन कोई व्यक्ति सोता है, तो मां लक्ष्मी उससे हमेशा के लिए रूठ जाती हैं।
  • इस दिन लड़ाई-झगड़ा या गली-गलोच आदि करने से बचना चाहिए। इससे भी घर में दरिद्रता आती है।
  • इस दिन घर में साफ-सफाई और स्वच्छता रखनी चाहिए, अन्यथा मां लक्ष्मी कभी आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
  • धनतेरस पर धन की देवी लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरी और देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इनकी मूर्ति कांच या पीओपी से बनी हुई नहीं होनी चाहिए।
  • धनतेरस वाले दिन किसी से पैसे उधार लेने या देने पर माता लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाती हैं। ऐसे में इस दिन पैसे का कर्ज़ लेने या देने से बचना चाहिए।

Must Read: धनतेरस पर आप भी दोस्तों को भेजे ये संदेश

Dhanteras par kya nahi karna chahiye

  • धनतेरस वाले दिन लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम का सामान या बर्तन आदि खरीदने से राहु की कुदृष्टि आप पर पड़ने लगती है। साथ ही कांच और शीशे का सामान खरीदना भी वर्जित माना गया है।
  • आज के दिन खरीददारी करते समय किसी भी धारदार हथियार जैसे चाकू, कैंची आदि को नहीं खरीदना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या वस्तु को नहीं खरीदना चाहिए। इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है।

Must Read: धनतेरस पर ज़रूर करें ये उपाय, होगी धन वर्षा

Dhanteras par kya nahi karna chahiye

  • घर के दरवाज़े पर कूड़ा – कचरा, पुराना सामान और जूते – चप्पल आदि नहीं रखना चाहिए। इससे भी माता लक्ष्मी आपसे नाराज़ हो जाती हैं।
  • धनतेरस पर उपहार लेना और देना भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे भी लक्ष्मी माता आपसे अप्रसन्न हो जाती हैं।

इस प्रकार धनतेरस पर उपरोक्त बातों का ध्यान रखकर आप अपने त्योहार को बेहतर ढंग से मना सकते हैं, साथ ही धन के देवी और देवताओं की आराधना करके इस धनतेरस अपने जीवन में सुख -समृद्धि की मंगल कामना कर सकते हैं।

Must Read: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, कुबेर देवता बरसाएंगे धन

tentaran google news

Read more stories like; Dhanteras par kya nahi karna chahiye, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?