Dhanteras Puja Vidhi Subh Muhurat: जानें कब है धनतेरस, खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
Dhanteras puja vidhi, subh muhurat in Hindi – dhanteras kab hai 2022 – Dhanteras 2022 date and time – dhanteras 2022 shubh muhurat – कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को जैन समाज के लोग ‘धन्य तेरस’ या ‘ध्यान तेरस’ भी कहते हैं। इस दिन भगवान महावीर तीन दिन के ध्यान के बाद योग निरोध करते हुए दीपावली के दिन निर्वाण को प्राप्त हुए, तभी से यह दिन धन्य तेरस के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग भगवान कुबेर की भी पूजा करते हैं। इस साल धनतेरस पूजा शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 को है।
धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन? – dhanteras 2022 shubh muhurat – Dhanteras puja vidhi, subh muhurat in Hindi
- पुराणों के अनुसार जब भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। वह कलश के साथ आए थे इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परम्परा है।
- कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है।
- इस दिन पीतल, चांदी के बर्तन और सोना खरीदने की भी परम्परा है। माना जाता है कि चांदी चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करती है। धनतेरस का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धन संपदा में वृद्धि होती है। इस पर्व पर धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है।
Dhanteras puja vidhi, subh muhurat 2022 in Hindi – Dhanteras kab hai 2022
Must read : धनतेरस क्यों मनाया जाता है
धनतेरस शुभ मुहूर्त 2022 – Dhanteras Subh Muhurat
- धनतेरस पूजा 22 अक्टूबर 2022
- धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:54 पी एम से 08:12 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 18 मिनट्स - त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 22, 2022 को 06:02 पी एम बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 23, 2022 को 06:03 पी एम बजे
Must read : धनतेरस पर करें धन्वन्तरि जी की आरती, मिट जाएंगे सारे दुख
धनतेरस पूजा विधि – Dhanteras Puja Vidhi – dhanteras puja samagri – pooja samagri for dhanteras puja – dhanteras puja vidhi 2022
- धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। वह धन के स्वामी (धनेश) व धनवानता के देवता माने जाते हैं।
- सबसे पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद धन्वंतरि भगवान की प्रतिमा स्थापित करें।
- चांदी या तांबे की चम्मच से जल का आचमन करें।
- भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
- हाथ में अक्षत लेकर भगवान धन्वन्तरि का ध्यान करें।
- भगवान धन्वन्तरि को पंचामृत से स्नान कराएं।
- रोली, चंदन से तिलक करें।
- भगवान धन्वन्तरि का ध्यान करते हुए भगवान धन्वन्तरि के मंत्रों का जाप करें।
- भगवान धन्वन्तरि को पुष्प अर्पित करें।
- तीन बार उनकी प्रतिमा पर इत्र का छिड़काव करें ।
- वस्त्र, मोली अर्पित करें।
- अंत में मां लक्ष्मी, कुबेर, गणेश और धन्वंतरि जी सबका एक साथ पूजन करें।
- धूप व दीप जलाकर आरती उतारें।
- अब अपने घर के बाहर दोनों ओर एक -एक मिट्टी के तेल का दीपक जलाएं।
Dhanteras puja Mantra – Dhanteras puja vidhi, subh muhurat in Hindi
Must read: लक्ष्मी माता आरती- ओम जय लक्ष्मी माता
कुबेर मंत्र – Kuber Mantra
कुबेर मंत्र : ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधि पतये धनधान्य समृद्धि में देहि दापय स्वाहा।।
धन्वन्तरि मंत्र का भी जाप करें – Dhanvantri Mantra
ॐ धन्वंतरये नमः॥
Must read : धनतेरस पर ज़रूर करें ये उपाय, होगी धन वर्षा
Must Read: धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है दीपक? क्या है इसकी कहानी
Must Read: धनतेरस पर आप भी दोस्तों को भेजे ये संदेश
Read more stories like: Dhanteras puja vidhi, subh muhurat in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।