Dharamshala mein ghumne ki jagah – वादियों में बाइक राइड करने के शौक़ीन धर्मशाला में देखना न भूलें ये 5 जगहें
Dharamshala mein ghumne ki jagah – हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है धर्मशाला। यहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। घूमने के शौक़ीन लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां पर बहुत से पर्यटक बाइक राइड के लिए आते हैं। यहां साल भर लोगों का आना – जाना लगा रहता है, आप यहां पर टेंट हाउस में रह कर प्रकृति की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं। धर्मशाला को बौद्ध धर्म की पवित्र नगरी के रूप में भी जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको धर्मशाला में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।
Dharamshala mein ghumne ki jagah – धर्मशाला में घूमने की जगह
डल झील – Dal Lake Dharamshala
- यह जगह धर्मशाला से करीब 11 किमी की दूरी पर है। डल झील का व्यू (view) किसी पेंटिंग की तरह लगता है।
- यह जगह चारों तरफ से देवदार के घने पेड़ों से घिरी हुई है जो इसकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ाते हैं।
- अगर आप ट्रेकिंग या लांग वॉक करना पसंद करते हैं तो एक बार इस जगह ज़रूर जाएं।
- इस झील के किनारे छोटा सा शिव मंदिर भी है जहाँ पर हर साल एक शानदार मेला लगता है।
Must read: ट्रैकिंग के दीवानों के लिए जन्नत है ये भारत के डेस्टिनेशन
भाग्सू फॉल्स – Bhagsunag Falls
- मैक्लोडगंज से करीब 2 किमी दूर भाग्सू फॉल्स स्थित है। यह पूरे धर्मशाला में घूमने की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
- धर्मशाला घूमने वाला हर पर्यटक एक बार यहां ज़रूर जाता है। यहां पर भगवान शिव का एक मंदिर भी है।
- स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर की उत्पत्ति दैत्य राजा भागसु और नागों के देवता के बीच लड़ाई से हुई थी|
- इस जगह पर आपको हरियाली और प्रकृति का सुंदर नज़ारा देखने को मिलेगा।
Must read: कसौली जाने से पहले जान लें आस-पास की इन खूबसूरत जगहों के बारे में
Dharamshala mein ghumne ki jagah
त्रियुंड ट्रैक – Triund Trek
- इसे धर्मशाला का मुकुट भी कहा जाता है। यह जगह चारों ओर से बड़े – बड़े पहाड़ों से घिरी हुई है जिस वजह से पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने के लिए आना पसंद करते हैं।
- समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 2800 मीटर है। इस ट्रैक के आखिरी में 22 छोटे बड़े मोड़ हैं, जिस वजह से इस जगह को “22 मोड़” भी कहा जाता है।
- इसके एक तरफ से धौलाधार के पहाड़ और दूसरी तरफ से कांगड़ा घाटी नज़र आती है।
- त्रियुंड एक बहुत ही फेसम ट्रैकिंग स्थान है। यहां देश- विदेश से हर साल बहुत से पर्यटक ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं।
Must read: आसमान में उड़ने के लिए पंखों की ज़रुरत नहीं, बस एक बार ‘बीर बिलिंग में कर लें पैराग्लाइडिंग
दलाई लामा मंदिर परिसर – Dalai Lama Temple Complex
- धर्मशाला में स्थित दलाई लामा मंदिर को त्सुगलाखंग मंदिर भी कहा जाता है।
- यहां का शांतिपूर्ण वातावरण दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
- अगर आप भी कुछ वक़्त शहर की थकान से दूर शांति में अपना समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।
Must read:हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
Dharamshala mein ghumne ki jagah
मसरूर रॉक कट मंदिर – Masroor Rock Cut Temple
- धर्मशाला में कांगड़ा से पूरे 32 किलोमीटर की दूरी पर है मसरूर रॉक मंदिर।
- यह एक मशहूर पुराना खंडहर है जिसकी बनावट और नक्काशी देखने लायक है।
- आपको यहां इंडो- आर्यन शैली की वास्तुकला में डिज़ाइन किए गए 15 रॉक कट मंदिरों का एक संयोजन देखने को मिलेगा।
- ऐसा माना जाता है कि इस जगह को 8वीं या 9वीं शताब्दी में बनाया गया था जो विष्णु,सौरा शिव और देवी को समर्पित है।
Must read: हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Read more stories like: Dharamshala mein ghumne ki jagah,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।