बेफिक्र होकर खाएं डायबिटीज के मरीज़ ये फल
Diabetes mein konse fruits khane chahiye– वर्तमान समय में डायबटीज एक बड़ी बीमारी का रूप लेती जा रही है। भारत में साल 2017 में डायबटीज के तकरीबन 7.8 करोड़ मामले सामने आए थे। ये बात सभी लोग जानते हैं कि फलों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए यह सेहत के लिए हर तरीके से फायदेमंद हैं। लेकिन जब बात डायबिटीज के मरीज़ों की आती है तो उन्हें सिर्फ इन चुनिंदा फलों का ही सेवन करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं डायबटीज के मरीज़ों को कौन- कौन से फल खाने चाहिए।
Diabetes mein konse fruits khane chahiye
क्या है डायबिटीज?– diabetes mein konse fruits khane chahiye
- डायबटीज को मधुमेह और शुगर के नाम से भी जाना जाता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो उसे डायबटीज कहा जाता है। इसके बाद वो व्यक्ति शर्करा (मीठे से बनी हुई चीज़ों) का इस्तेमाल नहीं कर पाता है| आज डायबटीज उन बीमारियों में से एक है जिसका समय पर इलाज़ नहीं किया गया तो आगे चल कर यह हृदय रोग जैसी समस्याओं का रूप ले लेती है |
must read- गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स
डायबिटीज के मरीज़ खाएं ये फल
कीवी, (kiwi )
- अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कीवी एक ऐसा फल है जो शुगर के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- कीवी में शुगर लेवल भी कम होता है। इस फल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपके शरीर में एक दम से ग्लूकोज़ या शुगर की मात्रा बढ़ने से रोकती है।
Diabetes mein konse fruits khane chahiye
अमरूद, (Guava)
- अमरूद एक ऐसा फल है जो पेट और चेहरे से जुड़ी परेशानियों को खत्म करता है।
- इसमें विटामिन ए, सी और फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, इसलिए शुगर के मरीज़ों को अमरुद के सेवन के लिए कहा जाता है|
सेब (apple)
- सेब की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के तत्व पाए जाते हैं। इसी के चलते यह शुगर के मरीज़ो के लिए काफी गुणकारी समझा जाता है |
काला जामुन (Black Plum)
- जामुन में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शुगर को कम से कम 26 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है।
- इसका सेवन कर आसानी से आप ब्लड शुगर कम कर सकते हैं।
must read- गर्मियों में ज़रूर करें इन 4 ‘विटामिन’ का सेवन, नहीं होगी ये बीमारियां
आडू (peach)
- एक आड़ू में कम से कम 100 ग्राम फाइबर पाया जाता है और शुगर के मरीज़ों के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर आपको शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है।
Diabetes mein konse fruits khane chahiye
संतरा (orange)
- डायबिटीज के मरीज़ों के लिए संतरा सुपरफ्रूट माना जाता है। इसमे विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।
कमरख (Starfruit)
- अगर शुगर के मरीज़ सेब संतरा और अमरुद के अलावा कुछ नया खाना चाहते हैं तो वह कमरख भी खा सकते हैं। आपको इसका सेवन कितनी मात्रा में करना है इसकी सलाह अपने डॉक्टर से ज़रुर लें।
अनानास (pineapple )
- अनानास में एंटीबैक्टीरियल पाया जाता है। ये शरीर में शुगर लेवल को कम करने के साथ – साथ शरीर में सूजन को भी कम करता है इसलिए शुगर के मरीज़ अनानास भी खा सकते हैं।
must read- मानसून के मौसम में डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
To read more stories like diabetes mein konse fruits khane chahiye, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।