Draupadi Murmu Biography in Hindi – जानिए द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति में कैसे बनाई अलग पहचान
Draupadi Murmu Biography in Hindi – भारत के किसी राज्य की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनने के अलावा द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने वाली देश की पहली महिला आदिवासी नेता हैं। भाजपा नेता और झारखंड राज्य की 9वीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA – National Democratic Alliance) ने साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अगर द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीत जाती हैं तो भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि जब कोई आदिवासी समुदाय से समबन्ध रखने वाली महिला देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद को धारण करेंगी। तो आइए जानते हैं द्रौपदी मुर्मू के बारे में।
Draupadi Murmu Biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय – Draupadi murmur ka jeevan parichay
- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ। वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी समुदाय का समूह है।
- उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू औऱ माता का नाम किंगो टुडू है। उनके पिता और दादा दोनों पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान रहे थे।
- श्याम चरण मुर्मू से द्रौपदी मुर्मू ने शादी की और इनके दो बेटे हुए थे जिनकी अकाल मृत्यु हो गई है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है।
- इनका जीवन बेहद ही मुश्किलों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक आदिवासी परिवार में जन्म लेने के कारण इन्हें कई सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने सभी मुश्किलों को दरकिनार करते हुए ज़िन्दगी में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया।
Draupadi Murmu Biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू की शैक्षणिक योग्यता – Educational Qualification of Draupadi Murmu in Hindi
- उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है। अपनी आर्थिक स्थिति को उन्होंने अपनी मेहनत के आड़े नहीं आने दिया।
- शिक्षा को महत्व देते हुए प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह जनपद से प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री रामादेवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, ओडिशा से पूरी की।
द्रौपदी मुर्मू ने जूनियर असिस्टेंट के रूप में काम किया — Draupadi murmu career in hindi
- साल 1979 से साल 1983 तक उन्होंने ओडिशा राज्य सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्य किया था।
- इसके बाद वर्ष 1994 से 1997 तक अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक का पदभार ग्रहण किया।
- राजनीति में आने से पहले वह शिक्षक के रूप में ही कार्य कर रही थीं।
Must Read:जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ अनसुनी बातें
द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन in Hindi – Draupadi Murmu political career in Hindi
- द्रौपदी मुर्मू राजनीति और सामाजिक हालात को देखते हुए राजनीति में आने का फैसला किया। साल 1997 रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव होने थे, इन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया।
- पार्षद का चुनाव लड़ा और साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में पहली बार पार्षद चुनी गईं। इसी जीत के साथ इन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरु किया।
- ओडिशा राज्य से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनी। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर विधान सभा सीट से साल 2000 और साल 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं। ओडिशा में उन्हें भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन की नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी बनाया गया।
- 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में परिवहन एवं वाणिज्य विभाग के पद को संभाला।
- 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक इनको मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
- साल 2006 से 2009 तक भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाली।
- साल 2002 से 2009 तक मयूरभंज की भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य किया और भाजपा को ओडिशा में मज़बूत बनाया।
- साल 2013 से अप्रैल 2015 तक अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही।
Draupadi Murmu Biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू की उपलब्धियां – Draupadi Murmu achievements in Hindi
- द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई और साल 2021 तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी।
- अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने झारखंड के विश्वविद्यालयों के लिए चांसलर पोर्टल शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव प्राप्त किया।
- वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।
द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार – Draupadi Murmu award in Hindi
- ओडिशा की विधान सभा ने उन्हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
Must Read: जानिए अजय सिंह बिष्ट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बनने तक का पूरा सफर
Must Read: जानें भारत रत्न प्रणब मुखर्जी कैसे बने क्लर्क, पत्रकार से देश के राष्ट्रपति
Draupadi Murmu Biography in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।