Dussehra Unknown Facts Hindi – जानिए दशहरा से जुड़ी ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
Dussehra Unknown Facts Hindi – दशहरे का पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर 2022 को दशहरा मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और इसी खुशी में दशहरा मनाया जाता है। इसे अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं दशहरा के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे।
unknown facts about Dussehra in hindi – dussehra interesting facts
- दशहरा संस्कृत शब्द दशा और हारा से बना है, जिसका अर्थ सूर्य की हार होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर रावण का वध श्री राम ने नहीं किया होता तो सूर्य हमेशा के लिए डूब जाता।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में मां अपने मायके आती हैं और दसवें दिन उनकी विदाई होती है। यही वजह है कि लोग नवरात्रि के दसवें दिन मां को विसर्जित करते हैं।
- ऐसा भी माना जाता है कि पहली बार दशहरा मैसूर के राजा के राज में 17वीं शताब्दी में मनाया गया।
- भारत के अलावा इस त्योहार को बांग्लादेश और नेपाल में भी मनाया जाता है। मलेशिया में भी लोग दशहरे को बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं। मलेशिया में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।
Must Read- रावण का अंतिम संस्कार किसने और कैसे किया?
Dussehra unknown facts hindi
- विजयदशमी के नाम से भी दशहरा को जाना जाता है। विजयदशमी का अर्थ होता है दसवें दिन की विजय। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के बाद दसवें दिन ही माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया।
- महिषासुर असुरों (राक्षसों) का राजा था और वो मासूम लोगों पर अत्याचार करता था। इसके इन अत्याचारों से परेशान होकर भगवान विष्णु, ब्रह्मा और महेश ने शक्ति का निर्माण किया जिसके चलते शक्ति और महिषासुर के बीच 10 दिनों तक युद्ध चला और आखिरकार मां ने 10वें दिन महिषासुर का अंत कर दिया और विजय हासिल कर ली।
- एक मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान श्री राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया, जो अपने अन्दर की 10 बुराइयों को ख़त्म करने का प्रतीक है।
Must Read – भारत की इन 10 जगहों पर नहीं होता रावण दहन
Dussehra unknown facts hindi
- इस त्योहार को मौसम बदलने से जोड़कर भी देखा जाता है। दशहरा से सर्दियों की शुरुआत होती है। यह खरीफ की खेती का मौसम भी होता है। खरीफ की कटाई होती है और दिवाली के बाद रबी की बोआई शुरू होती है।
- दशहरा का त्योहार भगवान राम और दुर्गा मां दोनों के महत्व को दर्शाता है। कहा जाता है कि रावण को हराने के लिए श्री राम ने मां दुर्गा की आराधना की और आर्शीवाद के रूप में मां ने उन्हें रावण का वध करने का रहस्य बताया।
- ऐसी भी मान्यता है कि दशहरा के दिन राजा अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया था। कहा जाता है कि इसी दिन डॉ. अम्बेडकर ने भी बौद्ध धर्म अपनाया।
Must Read – यहां पढ़ें दशहरा शुभकामनाएं, Dussehra messages
To read more stories like, Dussehra unknown facts hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।