E Gram Swaraj Portal in hindi – जानिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल से आपको क्या लाभ होगा
E Gram Swaraj Portal in hindi – Plan plus e Gram Swaraj Portal – डिजिटल इंडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके तहत हम एक ही क्लिक पर अपने देश दुनिया की सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| डिजिटल इंडिया के अन्तर्गत केन्द्र सरकार ने ज़्यादातर सरकारी विभागों के कार्य कलापों को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसा करने से सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आयी है| इसी क्रम में पंचायती राज व्यवस्था दिवस के दिन केन्द्र सरकार ने ईपंचायत प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज एप की शुरुआत की है | आइये जानते हैं ई पंचायत प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज एप क्या है और इसके क्या फायदे हैं|
E Gram Swaraj Portal in hindi
ई पंचायत प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज एप
ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अन्तर्गत सभी ग्रामीण और शहरी पंचायतों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करा दी जायेगी जिससे कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत या नगर पंचायत की जानकारी प्राप्त कर सकता है| इस योजना के अन्तर्गत जो भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत के विकास की स्थिति जानना चाहता है या फिर किसी नागरिक को यह जानकारी प्राप्त करनी है कि उसकी नगर पंचायत/ ग्राम पंचायत के लिए सरकार की ओर से कितना धन आवंटित हुआ है यह सभी जानकारियां एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त हो जायेंगी|
ई पंचायत प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज एप के मुख्य बिन्दु
योजना का नाम | ई पंचायत प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज एप
|
शुभारंभ | केन्द्र सरकार के द्वारा |
उद्देश्य | पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना |
लाभ | इस योजना से पंचायत के कार्यक्रमों में भष्ट्राचार से मुक्ति मिलेगी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://egramswaraj.gov.in/ |
Must read: क्या है निक्षय पोषण योजना? जानिए इसके लाभ
E Gram Swaraj Portal in hindi
कैसे देखें ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपने गाँव/नगर की जानकारी
अगर आप भी अपने गाँव की पंचायत के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह जानकारी ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा आप यह जानकारी ई ग्राम स्वराज एप के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं और पोर्टल के द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों करना होगा –
- सबसे पहले gov.in पर जाकर आपको होम पेज देखने को मिलेगा|
- होम पेज पर अपडेट, फिजिकल प्रोग्रेस, फाइनेंशियल प्रोग्रेस आदि विकल्प मिलेंगे जहाँ पर क्लिक करके आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
- रिपोर्ट्स देखने के लिए रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें जहाँ से आपको एनालिटिकल रिपोर्ट, पंचायत रिपोर्ट, प्लानिंग, एकाउन्टिंग इत्यादि रिपोर्ट्स देखने को मिल जायेंगी|
Must Read:प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभ और विशेषता
E Gram Swaraj Portal in hindi
प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज पोर्टल और एप के लाभ – E Gram Swaraj Portal ke labh in hindi
प्लान प्लस ई ग्राम स्वराज पोर्टल और एप से नागरिकों को काफी सारे फायदे हुए हैं जो कि निम्नलिखित हैं-
- इस पोर्टल के कारण अब पंचायतों की कार्यप्रणाली में एकरूपता आयी है और पंचायतों की जवाबदेही में बृद्धि हुयी है|
- इसके अलावा अब आम नागरिक भी अपनी पंचायतों के कार्यों को जान सकते हैं जिससे काम और पारदर्शी तरीके से होना सम्भव हो पाया है|
इस पोर्टल ने नागरिकों को अपने ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के प्रति और ज़िम्मेदार बनाने में अहम भूमिका का काम किया है और आप इस पोर्टल के माध्यम से सभी जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं|
Must Read:पीएम स्वामित्व योजना क्या है और इसके लाभ
E Gram Swaraj Portal in hindi , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें