Ek Mukhi Rudraksha ke fayde – जानिए क्या है एक मुखी रुद्राक्ष और इसे धारण करने के लाभ
Ek Mukhi Rudraksha ke fayde – एक मुखी रुद्राक्ष को प्राचीन काल से ही ग्रह शांति के लिए, सुरक्षा के लिए, कष्ट व संकट दूर करने के लिए और आध्यात्मिक लाभ के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या है एक मुखी रुद्राक्ष, इसे धारण करने के लाभ और धारण करने की पूरी विधि।
Ek mukhi rudraksha ke fayde – एक मुखी रुद्राक्ष के फायदे
एक मुखी रुद्राक्ष का क्या है धार्मिक इतिहास – ek mukhi rudraksh ke labh in hindi
- एक मुखी रुद्राक्ष को बेहद ही पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक मुखी रुद्राक्ष ऊर्जा, शक्ति, मोक्ष और सत्य का प्रबल स्रोत है। इसका ग्रह सूर्य है और शिव भगवान इसके स्वामी देव हैं। इसे धारण करने से सारे दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि एक मुखी रुद्राक्ष को शिव जी का अवतार माना जाता है।
- शिव भगवान ने संसार और समस्त लोगों के कल्याण के लिए अपने आंखों (नेत्रों) से आंसू के रूप में रुद्राक्ष उत्पन्न किए थे। उनके नेत्र से गिरे पहले आंसू को ही एक मुखी रुद्राक्ष कहा जाता है। यही कारण है कि एक मुखी रुद्राक्ष को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी माना गया है।
Must Read: शिव रुद्राष्टकम स्तुति से जल्द प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
एक मुखी रुद्राक्ष के प्रकार – ek mukhi rudraksh ke prakar in hindi
- एक मुखी दो प्रकार का होता है।
- पहला एक गोल आकार में है।
- दूसरा काजू के आकार में होता है।
Ek mukhi rudraksha ke fayde
एक मुखी रुद्राक्ष के लाभ – ek mukhi rudraksha benefits in hindi
- इसे धारण करने से जीवन के सारे कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं।
- इससे जीवन का अंधकार दूर होता है।
- इसे धारण करने से स्वर्ग लोक प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- मन को शांति मिलती है।
- करियर और व्यापार में सफलता दिलाने में सहायक है एक मुखी रुद्राक्ष।
- आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान दिलाता है।
- इसे धारण करके आप अपने क्रोध पर नियंत्रण पा सकते हैं।
- रक्त, आँख, हृदय और सिर आदि से संबंधित बीमारियों से रहात दिलाता है।
- बुरी आदतों से बताचा है।
- आपके अंदर ऊर्जा पैदा करता है।
- इसे धारण करने से हाई बीपी नियंत्रित होने लगता है।
- धन – लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
- यह गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- तनाव को दूर करने में मद्द मिलती है।
Must Read: मंत्र जाप मालाएं – किस माला से होंगे कौन से देवता खुश
Ek mukhi rudraksha ke fayde
एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने की विधि – ek mukhi rudraksha dharan karne ki vidhi
- एक मुखी रुद्राक्ष को आप सोने और चाँदी की माला के साथ पहन सकते हैं।
- आप चाहें तो इसे काले धागे और लाल धागे के साथ पहन सकते हैं।
- सोमवार, रविवार अथवा शिवरात्रि के दिन इसे धारण करें।
- इसे धारण करने से पहले एक मुखी रुद्राक्ष को गंगा जल या फिर दूध से शुद्ध करें।
- प्रात: काल में सूर्य को तांबें के बर्तन से जल और लाल फूल अर्पित करें।
- रुद्राक्ष धारण करने से पहले उसे भगवान शिव को समर्पित करें।
- इसके बाद “ॐ ह्रीं नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- अब उत्तर अथवा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके भगवान शंकर का स्मरण करें और रुद्राक्ष को धारण करें।
- रुद्राक्ष को आप अपनी कलाई या गले में धारण करें।
Must Read: सृष्टि के निर्माण में क्यों धरा शिव ने अर्धनारीश्वर अवतार
Ek mukhi rudraksha ke fayde
असली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें – Asli Rudraksh Ki Pehchan Kaise Kare
- एक मुखी रुद्राक्ष की पहचान के लिए आप रुद्राक्ष को कुछ घंटों तक पानी में उबाल लें, इस दौरान अगर उसका रंग नहीं निकला तो वो असली है। यदि रंग निकला है तो वो नकली है।
- रुद्राक्ष को काटने पर अगर उसके भीतर उतने ही घेर नज़र आएं जितने बाहर दिखाई दे रहे हैं तो वो असली रुद्राक्ष है।
- रुद्राक्ष की पहचान के लिए उसे किसी पैनी चीज़ से कुरेदें, अगर उसमे से रेशा निकलता है तो वो असली है।
- रुद्राक्ष पानी में डालने से अगर डूब जाए, तो असली होगा। अगर नहीं डूबता तो वो नकली है।
- एकमुखी रुद्राक्ष को ध्यान से देखने पर उस पर त्रिशूल या नेत्र का निशान दिखाई पड़ता है।
- रुद्राक्ष को तेज़ धूप में काफी समय तक रखें, इस दौरान अगर उसमें दरार नहीं आई या वह टूटा नहीं तो वो असली माना जाता है।
Must Read: जानिए क्यों कहलाता है नर्मदा नदी का हर पत्थर शिवलिंग?
Read more stories like: Ek mukhi rudraksha ke fayde, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।