छोटी सी इलायची में छुपे हैं बड़े-बड़े गुण, मुँह की बदबू से लेकर दिल की बीमारी तक में फायदेमंद
Elaichi ke fayde in hindi – इलायची एक ऐसा मसाला है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है| इसका इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है| कई लोग इलायची का प्रयोग चाय बनाने में भी करते हैं। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ छोटी सी इलाचयी बड़ी-बड़ी बीमारियों को चुटकियों में ठीक कर देती है| तो चलिए आपको इलायची के फायदे के बारे में बताते हैं|
Elaichi ke fayde in hindi | इलायची के फायदे
क्या है इलायची – (What Is Cardamom)
- इलायची को मसालों की रानी कहा जाता है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा मसाला है। इसके औषधीय तत्वों में स्वाद और सेहत दोनों छिपे हुए हैं|
- यह खासतौर पर भारत, भूटान, नेपाल और इंडोनेशिया में पायी जाती है |
इलायची के प्रकार – (Types of Cardamom)
हरी इलायची
- इसे असली इलायची भी कहा जाता है | इसे भारत से अन्य बाहर में देशों में एक्सपोर्ट (निर्यात) किया जाता है| इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है|
काली इलायची
- इसकी खेती ज़्यादातर सिक्किम,पूर्वी नेपाल और भारत के पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में होती है |
- यह साइज़ में थोड़ी बड़ी होती है। यह गरम-मसालों का ज़रुरी हिस्सा है|
Must read: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा को निखारता है पानी, जानें खाली पेट पानी पीने के फायदे
इलायची के फायदे – (Benefits of Cardamom )
पाचन सही करता है
- इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इलायची मेटाबॉलिज्म ठीक रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करती है|
- पेट की समस्याओं से निजात पाने का यह एक सटीक घरेलू उपाय है।
दिल को मज़बूत बनाए
- इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल से जुड़ी सारी परेशानियों को खत्म करता है|
- दिल की बीमारी में काली इलायची हरी इलायची की तुलना में ज़्यादा बेहतर है |
मुंह की बदबू दूर करे
- इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंह की बदबू रोकने के लिए फायदेमंद होते हैं |
- इसके अलावा दिन में एक इलायची खाने से दांत जल्दी नहीं टूटते|
Must read: Saunf Khane Ke Fayde Hindi Mein: मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
अस्थमा में कारगर
- यह अस्थमा के लक्षण जैसे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न को खत्म करने में मदद करती है |
- इलायची रक्त संचालन (Blood circulation) को ठीक करने में मदद करती है |
- इसके औषधीय गुण सांस से जुड़ी सारी परेशनियों को खत्म करने में मदद करते हैं|
हिचकी रोकती है
- वैसे हिचकी कोई बीमारी नहीं है, मगर कई बार ऐसा होता है कि हिचकी शुरू होने के बाद बंद होने का नाम नहीं लेती ऐसे में इलायची चबाने से हिचकी रुक जाती है|
शरीर डिटॉक्स करती है
- इलायची एंटीमाइक्रोबियल गुण से भरपूर होती है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है|
- इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को आसानी से निकाल देते हैं|
याददाश्त बढ़ाए
- इलायची की चाय पीने से याददाश्त तेज़ होती है और सर्दी खासी जुखाम की परेशनी दूर होती है |
- इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो याददाश्त बढ़ाने के लिए कारगर है |
Must read: दालचीनी वाले दूध से होते हैं कई फायदे, सभी बीमारियों का एक ही इलाज
Must read: Palak Ke Juice Ke Fayde: पालक का जूस त्वचा को बनाए निखरी और जवान
Read more stories like: Elaichi ke fayde in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।