Facts About 15 August Independence Day:15 अगस्त 1947 वाले दिन से जुड़े कुछ खास, अनसुने व महत्वपूर्ण रहस्य
Facts About 15 August Independence Day in Hindi – Interesting facts about 15 August 1947 – 15 august 2021 independence day – वर्ष 2021 भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल भारत अपनी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगा। ज़रा सोचकर देखिए कि जो देश कई वर्षों तक गुलामी की ज़ंजीरों में रहा हो उसके लिए स्वतंत्रता दिवस किसी त्योहार से कम नहीं होता है। देश को आज़ाद कराने में न जाने भारत मां के कितने ही वीर सूपतों ने अपनी जान गंवाई थी और कई स्वतंत्रता सेनानियों व महानायकों ने अंग्रेजी हुकूमत के कारण कई दिन जेल में भी बिताए थे। इन सब संघर्षों के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत ब्रिटिश गुलामी के चंगुल से आज़ाद होकर स्वतंत्र देश के रूप में एक नए युग में कदम रखने जा रहा था। भारतवासी हर साल स्वतंत्रता दिवस को बड़े जोश और देशभक्ति भाव से मनाते हैं। लेकिन आप सब को शायद ही उस दिन के कुछ खास तथ्य, रोचक जानकारियां व इतिहास के बारे में पता होगा। तो चलिए जानते हैं कि उस दिन क्या-क्या खास हुआ था और जानते हैं उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
Facts About 15 August Independence Day in Hindi – Interesting facts about 15 August 1947
1- भौगोलिक विभाजन- माउंटबेटन प्लान और रेडक्लिफ लाइनः- 15 august independence day 2021
3 जून को भारत विभाजन की योजना को स्वीकार किया गया था। इसे ‘3 जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ भी कहा जाता है। इसके बाद 15 जून को माउंट प्लान पारित हो गया व कांग्रेस के सदस्यों ने बंटवारे के फैसले को सहमति के साथ स्वीकार कर लिया था। इस प्लान के अनुसार, मुस्लिम बहुल पश्चिम पंजाब पाकिस्तान बना, जबकि हिंदू बहुसंख्यक पश्चिम बंगाल भारत का ही हिस्सा रहा था।
आज़ादी के दो दिन बाद ही 17 अगस्त 1947 को देश को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटने की बारी थी। रेडक्लिफ लाइन को ब्रिटिश वकील सर साइरिल रेडक्लिफ ने ही दोनों देशों के बीच विभाजन की रेखा खींच दी थी। इस रेखा को खींचने की आवश्यकता इसलिए पड़ी थी क्योंकि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र को पाकिस्तान बनाया जा सके और हिंदू और सिख बाहुल्य वाली आबादी से हिंदुस्तान बनाया जा सके।
Must read- स्वतंत्रता दिवस 2021 – ये कविताएं दिलों में जगाती हैं देशभक्ति का जज़्बा
2- आज़ादी के समय भारत में कौन-सी मुद्रा प्रचलित थीः- 15 august 2021 which independence day
इतिहास के अनुसार, उस समय भारत में रुपया चांदी पर आधारित मुद्रा होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार ट्वीट कर बताया था कि आज़ादी के समय पर 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर हुआ करता था।
Facts About 15 August Independence Day in Hindi
3- आजादी के समय आरबीआई का गवर्नर कौन थाः- august 15 2021
भारत के केंद्र बैंक आरबीआई का सबसे वरिष्ठ अधिकारी गवर्नर होता है। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में हुई थी। अब तक इस बैंक में 25 लोग गवर्नर का पद संभाल चुके हैं। आज़ादी के समय सर सी.डी.देशमुख आरबीआई के गवर्नर थे। शक्तिकांत दास आरबीआई के मौजूदा गवर्नर हैं।
4- आज़ादी के समय भारत में कई खिलाड़ी इतने प्रसिद्ध थे कि विदेशों तक उनका जलवा कायम रहा करता था। इनमें फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह, हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद, क्रिकेटर लाला अमरनाथ, एथलीट प्रिटचर्ड समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।
5- आपको बता दें कि आज़ादी के समय भारत के प्रमुख उद्योगों में वस्त्रों का व्यापार सबसे अधिक हुआ करता था। इसलिए सूती कपड़ा मिल, सिल्क कपड़ा मिल जैसे कई प्रमुख इंडस्ट्रियां लगाई जाती थीं, जिन पर भारत की अर्थव्यवस्था आधारित रहा करती थी।
Must read- Happy Independence Day 2021- 15 अगस्त पर Wishes, Quotes, Images,Messages शेयर करें
6- माना जाता है कि 15 अगस्त, 1947 का दिन आज़ादी के लिए तय करने में लार्ड माउंटबेटन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी दिन जापान की सेना ने 1945 उनकी अगुवाई वाले ब्रिटेन की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उनका मानना था कि ये दिन उनके लिए सौभाग्यशाली रहा है।
Facts About 15 August Independence Day in Hindi
7- आज़ादी के समय भारत के पास अपना राष्ट्रगान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में ही जन- गण-मन लिख दिया था, लेकिन देश ने इसे 1950 में राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था।
8- 14-15 अगस्त की रात में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लॉर्ड माउंटबेटन ने ही प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी, जिसके बाद नेहरू जी ने एतिहासिक भाषण ‘ट्रस्ट विद डेस्टिनी’ दिया था।
9- भारत के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी जी ने किया था। इतिहास के मुताबिक आज़ादी वाले दिन गांधी जी सभा में शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही हिंसा को रोकने के लिए नोआखली में अनशन पर थे।
Facts About 15 August Independence Day in Hindi
10- आज़ादी वाले दिन लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने कार्यालय में काम किया था। दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी थी। बाद में इंडिया गेट के निकट स्थित प्रिसेंज गार्डन में एक सभा को संबोधित किया था।
Must read- कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दी शहादत, हासिल किए 37 बहादुरी पुरस्कार
Facts About 15 August Independence Day in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।