क्या आप जानते हैं इंडिया गेट कब, किसने और क्यों बनवाया?
facts about India gate in hindi- भारत की राजधानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल हज़ारों की तादाद में पर्यटक यहां घूमने आते हैं। दिल्ली शहर की बात होती है तो सबसे पहले आंखों के सामने इंडिया गेट नज़र आता है। यह स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय स्मारक है, जिसे किंग्सवे के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है जहां आपको हर सीज़न में सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिल जायेगा। तो आइये जानते हैं इंडिया गेट से जुड़ी ये खास बातें।
इंडिया गेट की स्थापना- facts about india gate in hindi
- प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध में ब्रिटिस इण्डियन आर्मी के लगभग 90,000 सैनिकों ने शक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्य को बचाने में अपनी जान गंवा दी थी।
- इन्हीं सैनिकों के सम्मान में इंडिया गेट का निर्माण किया गया था। इंडिया गेट की दीवारों पर इन सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं। इसे 1931 में तैयार किया गया था।
- आज़ादी से पहले इंडिया गेट के सामने सिर्फ किंग जॉर्ज वी की ही प्रतिमा स्थापित थी, जिसे आज़ादी के बाद हटा दिया गया।
- इस गेट पर यूनाइटेड किंगडम के कुछ सैनिकों और अधिकारियों सहित 13,300 सैनिकों के नाम उकेरे गए हैं।
Must Read: दिल्ली की इन जगहों पर ले मानसून में घूमने का मजा
स्मारक की वास्तुकला
- इंडिया गेट का डिज़ाइन पेरिस के आर्क डे ट्रॉयम्फ़ से प्रेरित है। इसकी नींव एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स द्वारा रखी गई थी जो उस समय दिल्ली के मुख्य आर्किटेक्ट थे।
- इंडिया गेट की ऊंचाई लगभग 42 मीटर है। पूरी रचना संगमरमर के पत्थर से बनी हुई है और उसमे लिखे गए शब्द पीले बलुआ पत्थर से लिखे गए हैं। इसे बनाने में 10 साल का समय लगा।
अमर जवान ज्योति- facts about india gate in hindi
- 1971 से इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति लगातार जल रही है। इसका निमार्ण आज़ादी के बाद किया गया।
- 3 दिसंबर 1971 से 16 दिसंबर 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान में मुक्ति संग्राम के समय भारतीय सेना का पाकिस्तान के साथ टकराव (1971 का इंडो-पाक युद्ध) हुआ था।
- स्वतंत्र बांग्लादेश के निर्माण में भारतीय सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें भारतीय सैनिकों को अपनी जान गवानी पड़ी।
- दिसंबर 1971 में इंडो-पाक युद्ध के बाद इंदिरा गांधी ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट के नीचे बनवाने में आर्थिक सहायता की थी।
- इस स्मारक का निर्माण 1971 के इंडो-पाक युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिको में याद में किया गया था।
- शहीद सैनिक का स्मारक काले रंग के संगमरमर से बना हुआ है। इसके ऊपर एक राइफल खड़ी है जिस पर सैनिक का हेलमेट रखा हुआ है।
Must Read: जानिए कहां और कैसे हुई थी ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना?
गणतंत्र दिवस परेड
- गणतंत्र दिवस परेड हर साल यहाँ 26 जनवरी के दिन आयोजित होती है।
- यह परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होती हुई इंडिया गेट के परिसर से गुज़रती है।
- अमर जवान ज्योति पर प्रति वर्ष प्रधानमंत्री व तीनों सेनाध्यक्ष पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
घूमने के लिए खास
- अगर आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो इंडिया गेट सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है।
- इंडिया गेट की शामें बहुत मज़ेदार होती हैं, जिस वजह से यहां लोग घूमने आते हैं।
To read more stories like facts about india gate in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें