आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे भारत के लोग: टिक टॉक ने बंद किया फैजू का अकाउंट
faisu tik tok video banned- टिकटॉक ऐप इन दिनों युवाओं में सबसे पॉपुलर ऐप है, लेकिन कुछ लोग इस ऐप का प्रयोग घृणा, नफ़रत और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करते पाए गए। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा था। इस वीडियो में हसनैन खान नाम का लड़का अपने अन्य चार दोस्तों के साथ मिलकर धमकी भरे शब्दों में आतंकवाद को बढ़ाना देने की बात कर रहा था। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला और इस मामले को लेकर देश की आम जनता क्या कह रही है।
faisu tik tok video banned – क्या है पूरा मामला?
हाल ही में टिक-टॉक पर पांच युवकों द्वारा एक वीडियो बनाया गया जिसमें बहुत ज़्यादा आपत्तिजनक बातें कही गईं। ये सभी युवक मुंबई के हैं। इस वीडियो में फैसल शेख नामक एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसके 2 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। इन युवकों ने तथाकथित झारखंड मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज़ अंसारी के फेवर में एक वीडियो बनाते हुए नफरत भरी बातें कहीं। इस वीडियो में इन युवकों ने कहा कि “तुमने उस तबरेज़ अंसारी को मार तो दिया है लेकिन जब उसकी औलाद बदला ले तो ये मत कहना कि मुसलमान आतंकवादी है”।
ये बात सीधे तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है, लेकिन देश की जनता ऐसी वीडियो को न तो बढ़ावा देगी और न ही आतंकवाद को बढ़ने देगी। आतंकवाद के खिलाफ देश की जनता छेड़ेगी ‘एलान-ए-जंग‘ और नहीं बढ़ने देगी आतंकवाद।
Read More: TikTok Fan Generator – how to make money from tik tok
जब ये आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इस वीडियो पर ऐतराज़ जताया और इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को कहा। लोग ऐसी वीडियो का समर्थन नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें सबक सिखाने के लिए अपने-अपने शब्दों में तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं। इन कमेंट्स से ये बात तो साफ हो जाती है कि लोगों को ऐसी नफरत फैलानी वाली बातें बर्दाश्त नहीं हैं और न ही वो बर्दाश्त करेंगें। इसी के चलते शिवसेना कार्यकर्ता रमेश सोलंकी ने इन लड़कों के खिलाफ मुंबई पुलिस से लिखित तौर पर शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। लोग अब इतने अवेयर हो गए हैं कि उन्हें सही और गलत की पहचान होने लगी है। देश की जनता अब किसी की बातों में नही आने वाली। अब तक न जाने कितने लोगों ने देश में नफरत फैलाने की कोशिश की, लेकिन हासिल उन्हें कुछ नहीं हुआ, क्योंकि देश की जनता समझदार है। फिलहाल इन लोगों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इनमें से एक आरोपी फैजू ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा संदेश पोस्ट किया है। लेकिन आम लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को बिना सज़ा दिए माफ नहीं करना चाहिए। इस तरह के लोगों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि देश में एक कड़ा संदेश जाए और ऐसी घटनाएं करने से पहले लोग कई बार सोचें। सज़ा मिलने से ऐसे मामलो में लगाम लगेगी। वैसे टिक टॉक ने इन पांच लोगों का अकाउंट डिलीट कर दिया है।
Read More: Who invented these items without which you cannot imagine your life today?
Tiktok पहले भी कई विवादों में घिर चुका है। मद्रास हाईकोर्ट ने अप्रैल 2018 में Tiktok पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बाद में ये प्रतिबंध हटा लिया गया। इसके अलावा इंडोनेशिया और बांग्लादेश में भी Tiktok पर प्रतिबंध लग चुका है। अमेरिका में Tiktok पर करीब 39 करोड़ रुपए का जुर्माना लग चुका है।
आप लोगों को क्या लगता है कि इस तरह के मामलों के लिए टिकटॉक भी कुछ हद तक ज़िम्मेदार है या फिर लोगों की वजह से उसको ये खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।
Read more: Interesting facts about Albert Einstein
For more article like, ‘faisu tik tok video banned’, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें