पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ रहे हैं ये स्टार किड्स
famous bollywood star kids – बॉलीवुड स्टार्स का स्टारडम उनके बच्चों पर भी साफ़ दिखता है। तभी तो उनके बच्चे हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। ये स्टार किड्स इतने फेमस हो गए हैं कि ये सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल तक पर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र तो काफी छोटी है, लेकिन लोग अभी से उनको काफी ज़्यादा पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर सर्च करते रहते हैं।
तैमूर अली खान
करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सुपर क्यूट बेबी हैं। तैमूर ने पैदा होते ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी, जो अभी तक जारी है। तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर सिर्फ क्यूट ही नहीं बल्कि काफी स्टाइलिश भी हैं। बेबी तैमूर की फोटोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर दिखती रहती हैं। कभी वो मम्मी के साथ पार्टी अटेंड करते नज़र आते हैं, तो कभी मौसी करिश्मा के साथ खेलते नज़र आते हैँ। भई उनकी ये पॉपुलैरिटी आगे चलकर उनको बहुत सक्सेस दिलाने वाली है।
Must Read: बॉलीवुड की देसी बालाएं जिन्हें पसंद आए विदेशी दुल्हे
मीशा कपूर
शाहिद की बेटी मीशा का नाम बॉलीवुड इंस्डट्री के सबसे क्यूट पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है। मीशा को रियल डॉल कहा जाता है। क्यूटनेस की वजह से मीशा को हमेशा मीडिया का अटेंशन मिलता है। फैंस भी इस नन्हीं परी की हर छोटी बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो आते ही आग की तरह वायरल हो जाती है। इससे उसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मीशा को चाहने वाले उनको किस हद तक पसंद करते हैं।
Yeh bhi hain famous bollywood star kids ki list mein
अबराम खान
शाहरुख और गौरी खान का बेटा अबराम इतना क्यूट है कि इनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर भी हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैनक्लब्स भी नज़र आते हैं। खुद पापा शाहरुख इनकी क्यूट- क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। पापा की तरह वो भी जानते हैं कि अपने फैन्स को कैसे खुश करना है। त्यौहार हो या बर्थडे, घर के बाहर खड़े फैन्स से अबराम भी खुशी- खुशी मिलतेहैं।
आराध्या बच्चन
पॉपुलैरिटी के मामले में बच्चन परिवार की बेटी आराध्या भी किसी से कम नहीं। आराध्या को भी मम्मी ऐश्वर्या की तरह लाइमलाइट मे रहना आ गया। तभी तो वो कभी ऐश्वर्या के साथ रैंप वॉक करती नज़र आती हैं, तो कभी हाथ हिलाकर मीडिया को अटेंशन देती दिखाई देती हैं। हाल ही में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उन्होंने खूब सूर्खियां बटोरी। कान्स में ऐश्वर्या की लाडली प्रोफेशनल मॉडल की तरह ही कैमरे के सामने पोज़ देती भी नज़र आई।
Must Read: जानिए श्वेता बच्चन नंदा की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स
आज़ाद ख़ान
आमिर ख़ान के बेटे आज़ाद भी मीडिया और फोटोग्राफर्स की नज़रों से बच नहीं पाते। उनका क्यूट सा चेहरा जब भी लोगों के सामने आता है, तो लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। इनका नाम भी फेमस स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल है। वैसे तो आज़ाद पापा आमिर की कार्बन कॉपी लगते हैं। इनके फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर खूब सर्च करते हैं।
जीवा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। पापा धोनी और मम्मी साक्षी दोनों ही उनकी क्यूट फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। जीवा कभी डांस करते दिखती हैं, तो कभी नन्हें हाथों से रोटी बेलती दिखाई देती हैँ।
इज़हान मिर्ज़ा
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद सानिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर भी शेयर की। फोटो डालते ही लोगों ने उनके बेटे की तस्वीरें सर्च करना शुरु कर दिया। पैदा होते ही इज़हान फेमस हो गए और लाइमलइट में आ गए।
आहिल
आहिल इतने प्यारे हैं कि सिर्फ पापा आयुष ही नहीं, बल्कि मामा सलमान खान भी आहिल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। नाना सलीम आहिल को कभी घोड़ा बनकर घुमाते हैं, तो कभी मामा सलमान आहिल के साथ मस्ती करते दिखते हैं।
इनाया
सोहा अली खान की बेटी इनाया भी लोगों को काफी पसंद हैं। लोग अक्सर इनाया की फोटो और वीडियो सोशल साइट पर सर्च करते रहते हैं। भाई तैमूर के साथ अक्सर फोटो खिंचवाती नज़र आती हैं इनाया। पॉपुलैरिटी के मामले में ये भी किसी से कम नहीं।
Read also : 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं ये स्टार किड्स
Recommended reading : इन सेलिब्रिटीज़ ने करवाया अपने बॉडी पार्ट का इंश्योरेंस
For more stories like famous bollywood star kids, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+