इंडिया की टॉप बिज़नेस वूमन जिन्होंने अपने बिज़नेस को शिखर पर पहुंचा
famous business women of India – आज भारत की महिलाएं किसी चीज़ में पीछे नहीं। महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैँ। कई चीज़ों में तो ये पुरुषों से भी आगे हैं। ये महिलाएं नारी सशक्तीकरण का नारा बुलंद कर रही हैं। ये न सिर्फ अपने लिए नए मौके तलाश रही हैं बल्कि करोड़ों लोगों को रोज़गार भी दे रही हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत की कुछ चुनिंदा पावरफुल बिज़नेस वूमन के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी सूझबूझ और लगन से अपने बिज़नेस को शिखर पर पहुंचा है।
नैना लाल किदवई
- ये पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और भारत की एचएसबीसी बैंक प्रमुख हैं। इन्होंने हॉर्वर्ड बिज़नेस स्कूल से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
- 1982 में ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक’ से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने कुछ दिन ‘मोर्गन स्टेनले बैंक’ में काम किया और फिर एचएसबीसी से जुड़ गईं।
- ये पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने किसी विदेशी बैंक का भारत में संचालन किया। 2007 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- भारत की टॉप फीमेल बॉडीबिल्डर्स जिन्होंने बनाया अलग मुकाम
वंदना लूथरा
- वंदना लूथरा ने 1989 में अपने करियर की शुरुआत की थी। ये वीएलसीसी की संस्थापक और चेयर पर्सन हैं।
- इन्हें 2010 में एंटरप्राइज़ एशिया वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया।
- 2013 में औद्योगिक क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
एकता कपूर
- इस टीवी क्वीन को कौन नहीं जानता। आज ये घर-घर में फेमस है। बालाजी टेली फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस की मालकिन एकता कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट शोज़ दिए।
- ये टेलीविजन से लेकर डिजिटल की दुनिया तक कामयाब रहीं। भारत की कंटेंट क्वीन ने खुद को उद्योग के साथ-साथ देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
- एकता को स्टर्लिंग आइकन ऑफ इंडियन एंटरटेनमेंट अवॉर्ड के साथ- साथ कई और भी अवॉर्ड से नवाज़ा गया है।
ये भी पढ़ें – भारत की 6 सुंदरियों के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज, ऐसे जवाब देकर बनीं ‘मिस वर्ल्ड’
यशा थापर
- आयशा ‘केसीटी ग्रुप’ रियल एस्टेट इंडियन सिटी प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन्होंने महिलाओं के लिए निमया नाम से एक एनजीओ भी शुरू किया है।
- इस एनजीओ के ज़रिए वुमन एन्टरप्रेन्योर्स के लिए पूंजी मुहैया कराई जाती है।
- आयशा ने बोस्टन के वेल्सले कॉलेज से गणित के साथ इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट की डिग्री ले रखी है।
ये भी पढ़ें- जानिए भारत में इतिहास रचने वाली आदर्श महिलाओं के बारे में
इंदिरा नूई
- नूई चेन्नई में पैदा हुई।1974 में इन्होंने फिज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कलकत्ता आईआईएम से 1976 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
- इंदिरा पेप्सिको की सीईओ थीं। हाल ही में इन्हें अमेजन ने बोर्ड मेंबर में शामिल किया है।
- 2007 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फ़ोर्ब्स की ओर जारी 30 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में इन्हें शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें – भारत की इन महिला बाइकर्स ने दिखाया दम, सशक्त नारी का नारा किया बुलंद
For more stories like famous business women of India do follow us on Facebook, Twitter, and Google+.