दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं
Agar aap famous delhi temples के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है। दिल्ली काफी फेमस जगह है। यहां घूमने के लिए बहुत सी जगह है जिसमें से एक हैं यहाँ के मंदिर, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तो जानिए दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं
अक्षरधाम मंदिर
- यह मंदिर स्वामीनारायण जी को समर्पित है। इस मंदिर को बनाने के लिए 5 साल का समय लगा और करीब 1000 करीगरों ने मिलकर इसे बनाया| मंदिर में रात के समय लाइटिंग शो होता है जिसमें स्वामीनारायण जी की कहानी बताई जाती है। यह अपनी भव्य वास्तुकला के लिए भी फेमस है|
लोटस टेंपल
- दिल्ली में मौजूद लोटस टेम्पल पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है| लोटस टेम्पल को बहाई समुदाय के प्रार्थना घर के नाम से भी जाना जाता है| इस मंदिर में 9 प्रवेश द्वार है जिनमें एक साथ लगभग 2300 श्रद्धालु प्रवेश कर सकते हैं | मंदिर के निर्माण में लगभग 10 साल का समय लगा और इसमे इस्तेमाल किया गया मार्बल ग्रीस से मंगवाया गया था| मंदिर के अंदर किसी भी तरह की कोई मूर्ति नहीं है|
Must Read: भारत के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर
कालकाजी मंदिर
- ‘कालिका मंदिर‘ देश के प्राचीनतम सिद्धपीठों में से एक है।ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर माता भगवती ने महाकाली का रूप लेकर असुरों का संहार किया था। तब से यह मनोकामना सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है। इस मंदिर को 300 साल हो चुके हैं। यहां पूजा- अर्चना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं|
छतरपुर मंदिर
- यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण माँ दुर्गा के भक्त स्वामी नागपाल ने करवाया था। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और आसपास खूबसूरत बगीचों से घिरा है। मंदिर की नक्काशी, दक्षिण भारतीय वास्तुकला में की गई है।
बटुक भैरों मंदिर
- यह मंदिर भगवान भैरों को समर्पित है। इस मंदिर में भैरव बाबा की मूर्ति लगी है जिसमें सिर्फ उनका चेहरा, दो आँखें और एक त्रिशूल दिखाई देता है। भगवान को गुड और दूध का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो दूध या जल भैरों की मूर्ति के ऊपर चढ़ाया जाता है वो मंदिर के नीचे बने एक कुएं में जाता है।
गौरी शिव मंदिर
- इस मंदिर का निर्माण मराठा सैनिक आपा गंगाधर ने करवाया था जो भगवान शिव के परम भक्त थे। ऐसा कहा जाता है कि जब गंगाधर के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी तो उन्होंने भगवान शिव से अपने प्राण दान में मांगे थे और उनके मंदिर का निर्माण कराने का वचन दिया था। यह मंदिर 800 साल पुराना है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से जो भी माँगो वो मिलता है।
कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर
- इस मंदिर में हनुमान जी के बाल रूप की पूजा की जाती है और यह सबसे पुराना मंदिर है। बाल हनुमान का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। वैसे तो सभी मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सूरज का चिन्ह बना होता है, लेकिन इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर चाँद का चिन्ह बना है।
बिड़ला मंदिर
- इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर भी कहते हैं। इस मंदिर का निर्माण बिजनेसमैन जी.डी बिड़ला ने 1983 में करवाया था। महात्मा गंधी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था| इस मंदिर में जन्माष्टमी काफी धूम-धाम से मनाई जाती है।
झंडेवालान मंदिर
- यह दिल्ली के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां खुदाई के वक्त माता की मूर्ति मिली थी जिसके बाद उसी जगह पर मंदिर का निर्माण कराया गया था। यहाँ नवरात्रि के समय बहुत भीड़ होती है।
Let’s read more stories like famous delhi temples like our page…
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.