लखनऊ की वो पांच जगह जो खाने के लिए मशहूर हैं
Famous Eating Places in Lucknow -खास बातें:
- कैसिया टेस्टी फूड के लिए एकदम परफेक्ट है
- रहीम होटल लखनऊ में सबसे टेस्टी बिरयानी देते है
- ‘दाल में काला’ रेस्तरां में केवल 300 रुपये में एक व्यक्ति खाना खा सकता है
कुछ लोग सिर्फ जिंदा रहने के लिए खाते हैं लेकिन कुछ लोग सिर्फ खाने के लिए जीते हैं| अगर आप भी खाने के लिए जीते हैं, तो आपके लिए है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, जिसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है| लखनऊ का खाना सभी जगह फेमस है|
अगर आप कभी लखनऊ जाए तो इन पांच जगहों (famous eating places in Lucknow) पर जाना ना भूलें क्योंकि यहां का खाना पूरे लखनऊ में फेमस है।
1. कैसिया
लखनऊ के हजरतगंज में कैसिया होटल है, जहाँ आपको सबसे टेस्टी खाना मिल जाएगा। यहाँ दो लोग केवल 1500 रुपये दे कर बड़े आराम से खाना खा सकते हैं। यहां आपको टेस्टी खाने के साथ शानदार सजावट और वातावरणभी काफी शानदार मिलेगा। इस होटल में आप सिर्फ लंच और डिनर के वक्त ही जाए। आपको यहाँ का गर्म चॉकलेट फज़ और सफेद सॉस पास्ता ज़रूर ट्राई करना चाहिए, ये कैसिया की स्पेशलिटी हैं।
2. रहीम होटल
लखनऊ में हर जगह फेमस है रहीम होटल की बिरयानी| आप जब भी लखनऊ जाए तो रहीम होटल की बिरयानी खाना ना भूले। आप बिरयानी के अलावा रहीम होटल की महन नाहरी भी ज़रूर खाए।
3. प्रकाश कुल्फी
अगर आपको कुल्फी खाना बहुत पंसद है,तो आपको लखनऊ में अमीनाबाद में प्रकाश कुल्फी वाले की कुल्फी ज़रूर खानी चाहिए क्योंकि ये कुल्फी हर जगह फेमस है।
4. दाल में काला रेस्तरां
आप दाल में काला नाम सुनकर कोई गलत धारणा मत बना लेना। लखनऊ के लालबाग में है“दाल में काला” रेस्तरां|यहाँएक आदमी केवल 300 रुपये में आराम से पेट भर खाना खा सकता है। यहाँ आपको वेज और नोन-वेज दोनों तरह का खाना मिल जाएगा| साथ ही आपको यहाँ खाने के लिए बहुत सारी वेराइटी मिल जाएगी, जैसे कि, दालमखनी, राजमा मसाला, मटन बुररा और तंदूरी चिकन, इत्यादि और इस रेस्तरां की सबसे फेमस चीज़ है मक्खन चिकन।
5. टुंडे कबाब
लखनऊ की सबसे फेमस और पुराने रेस्तरां में से है टुंडे कबाब| ये रेस्तरां 100 साल पुरानाहै, लेकिन इसके खाने का टेस्ट आज भी वैसे का वैसा ही है| यहाँ की सबसे फेमस डिश है टुंडे कबाब| जैसे ही आप टुंडे कबाब खाएंगे, आपके मुंह मेंमसालों का बहुत ही बढ़िया फ्लेवर आएगा। इसकी मेन ब्रांच अजमेरी गेट, चौक में है।
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
famous eating places in Lucknow