जानिए भारत के फेमस गुरुद्वारों के बारें में
Famous gurudwaras in India – गुरुद्वारे का मतलब होता है गुरू तक पहुंचने का द्वार। भारत में 200 से ज़्यादा गुरुद्वारे हैं, जहां ‘गुरू ग्रन्थ साहिब जी’ की पूजा की जाती है। तो आइये जानते हैं भारत के कुछ फेमस गुरुद्वारों के बारें में।
गुरुद्वारा श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर
Must Read: 10 Unknown Facts about Lord Krishna
- गुरुद्वारा हरिमंदिर साहिब सिंह को ‘श्री दरबार साहिब’ और ‘स्वर्ण मंदिर’ भी कहते हैं। यहां भारी तादाद में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। गुरुद्वारे का नक्शा खुद सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी ने तैयार किया था। गुरुद्वारे के चारों ओर दरवाजे हैं, जो पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में खुलते हैं। इसकी दीवारों पर सोने की पत्तियों से नक्काशी की गई है।
हजूर साहिब गुरुद्वारा, महाराष्ट्र
- हजूर साहिब सिखों के 5 तख्तों में से एक है। कहा जाता है इसी जगह पर गुरु गोविन्द सिंह जी का दाह संस्कार किया गया था।महाराजा रणजीत सिंह द्वारा इस गुरूद्वारे का निर्माण 1832-1837 के बीच कराया गया था।
बंगला साहिब गुरुद्वारा, दिल्ली
Must Read: The story of ganga nadi – How Ganga came on earth
- बताया जाता है कि यह पहले जयपुर के महाराजा जय सिंह का बंगला था जिसको गुरुद्वारे में तबदील किया गया। सिखों के 8वें गुरु हर किशन सिंह के सम्मान में इसका निर्माण कराया गया था। गुरुद्वारे के तालाब के पानी को अमृत के समान पवित्र माना गया है।
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, दिल्ली
- 1783 में बघेल सिंह ने गुरु तेग बहादुर की शहादत के उपलक्ष्य में इस गुरुद्वारें का निर्माण किया था। कहते है इसी जगह पर औरंगजेब द्वारा गुरू तेग बहादुर जी को मौत की सज़ा दी गई थी। यहां पर साल भर हर धर्म के लोग देश-विदेश से अरदास करने आते है।
पाओंटा साहिब, हिमाचल
- पाओंटा साहिब गुरुद्वारा दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। इसी जगह पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के चार साल बिताए और दशम ग्रन्थ की रचना की। गुरुद्वारे में एक संग्रहालय है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। ये संग्रहालय गुरु के उपयोग की गई चीज़ों को दर्शाता है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब, चमोली
- हेमकुंठ साहिब अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह गुरुद्वारा अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक बंद रहता है। यहां पहले एक मंदिर था जिसका निर्माण भगवान लक्ष्मण ने करवाया था। सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह ने यहां आकर पूजा अर्चना की थी। बाद में इसे गुरूद्वारा घोषित कर दिया गया।
गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब, हिमाचल प्रदेश
- मणिकर्ण गुरुद्वारा अपने गर्म पानी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कहते है इस पानी में नहाने से चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक हो जाती है, तभी तो देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां पर आते है। वैज्ञानिक इस खौलते पानी की रिसर्च कई सालों से कर रहे है लेकिन अभी तक वो इसका पता नही लगा पाए कि आखिर ये गर्म पानी कहां से आ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां के पानी में रेडियम है।
For more updates like Famous gurudwaras in India, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google+.
For more updates like P T Usha biography, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.