ये हैं भारत की फेमस महिला एथलीट जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स में रचा इतिहास
famous Indian female Athletes- भारत की बहुत सी ऐसी एथलीट महिलाएं हैं जिन्होंने अपने अच्छे खेल के कारण पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया और भारत का मान बढ़ाया। बेहतरीन खेल के चलते इन्हें कई बार अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। तो चलिए आज हम आपको भारत की उन महिला एथलीट के बारे में बताते हैं जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स में इतिहास रचा।
अश्विनी पोनप्पा
- अश्विनी पोनप्पा एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इन्होंने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशिन किया था।
- ये साल 2010 कॉमनवेल्थ में ज्वाला गुट्टा के साथ गोल्ड मेडल भी जीत चुकीं हैं। अश्विनी ने डबल्स इवेंट में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का टाइटल 2006 और 2007 में लगातार दो बार जीता है।
- अश्विनी ने 2006 में सैफ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता है।
ये भी पढ़ें- बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की बायोग्राफी और अचीवमेंट्स
विनेश फौगाट
- विनेश फौगाट महिला कुश्ती में 2014 राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इन्होंने 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
- 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2018 में ये एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी।
- 25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश ने 2017 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था।
- विनेश ‘दंगल‘ फिल्म से चर्चित गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं।
ये भी पढ़ें- कैसे बने मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर
हिना सिद्धू
- हिना सिद्धू भारतीय निशानेबाज़ हैं। 2014 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- हिना पेशे से डेंटिस्ट है। निशानेबाज़ी में इनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। 2014 में इन्हें इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन शूटर का दर्जा दिया गया।
- हिना ने अपने शूटिंग करियार की शुरुआत 2006 से की थी। साल 2009 हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप में इन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा जमाया था।
- साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में इन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में महिला टीम में गोल्ड मेडल जीता था।
- इसके बाद 2013 आईएसएसएफ वर्ल्डकप में भी इन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
ये भी पढ़ें- पी.टी उषा बायोग्राफी
मनिका बत्रा
- मनिका बत्रा भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। मनिका ने राष्ट्रीय मंडल खेल 2018 में महिला सिंगल्स के फाइनल में गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया था।
- इन्होंने मात्र 4 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेलना शुरु किया था। 2011 में मनिका ने चिली ओपन में अंडर-21 श्रेणी का रजत पदक अपने नाम किया।
- 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों तथा 2014 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जहाँ वो क्वार्टरफाइनल तक पहुँची थी।
- 2015 राष्ट्रमण्डल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में तीन पदक जीतें, जिसमे महिला टीम स्पर्धा अंकिता दास व मौमा दास के साथ रजत, अंकिता दास के साथ महिला युगल स्पर्धा में रजत तथा महिला एकल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
- भारत की रहने वाली मनिका साल 2018 में ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार चुनी गईं। उन्हें इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) ने सम्मानित किया। ये इंटरनेशनल फेडरेशन अवॉर्ड पाने वाली मनिका भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
दीपिका कुमारी
- दीपिका का जन्म 13 जून 1994 में रांची के रातू नामक स्थान पर हुआ। ये भारत की एक तीरंदाज हैं।
- अपने करियर की शुरुआत इन्होंने साल 2006 में की। साल 2006 में मैरीदा मेक्सिको में वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई जहां इन्होंने कम्पाउंट एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- ऐसा करने वाली वे दूसरी भारतीय थीं। इसके बाद साल 2009 में इन्होंने अमेरिका में हुई 11वीं यूथ आर्चरी चैम्पियनशिप जीत कर इतिहास रचा।
- फिर 2010 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद इसी वर्ष कॉमनवेल्थ खेलों में महिला एकल और टीम के साथ दो स्वर्ण हासिल किए।
- राष्ट्रमण्डल खेल 2010 में उन्होंने न सिर्फ व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण जीते बल्कि महिला रिकर्व टीम को भी स्वर्ण दिलाया। इस्तांबुल में 2011 में और टोक्यो में 2012 में एकल खेलों में रजत पदक जीता।
- इन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना बनी आईसीसी 2018 की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, जाने खास बातें
To read more stories like famous Indian female Athletes