Famous Indian monuments built by women: महिलाओं द्वारा बनवाई गई हैं देश की ये 5 मशहूर इमारतें
Famous indian monuments built by women – 5 Indian Monuments That Were Built By Women – Iconic and Historic Monuments Built by Indian Women – देश में ऐसी कई इमारतें हैं जो अपनी बेजोड़ कला के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। हर साल भारत सरकार इन इमारतों से करोड़ों रुपये कमाती है। वैसे तो जब किसी मशहूर इमारत को बनवाने की बात सामने आती है तो किसी बादशाह या अंग्रेज़ों का नाम ही सबसे पहले ऊपर आता है लेकिन इतिहास में कई ऐसी मशहूर इमारते हैं जिन्हें महिलाओं द्वारा बनवाया गया है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध इमारतों के बारे में बताएंगे।
Famous indian monuments built by women – 5 Indian Monuments That Were Built By Women
हुमायूं का मकबरा – Humayun’s Tomb, Delhi
दिल्ली का फेमस हुमायूं का मकबरा उनकी बीवी हमीदा बानो बेगम द्वारा 1562 में बनवाया गया था। इस मकबरे का डिज़ाइन पर्शियन आर्किटेक्ट मिरक मिर्ज़ा घियाथुद्दीन ने तैयार किया था। कहा जाता है कि भारत में बनी इमारतों में यह पहली इमारत थी जिसे चारबाग कला से बनाया गया था। 1993 में इस मकबरे को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल सबसे पहली इसी इमारत को बनाने में हुआ था। हुमायूं की कब्र के अलावा उनकी बेगम हमीदा बानो, शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह, जहांदर शाह, फर्रुख्शियार, रफी उल-दर्जत, रफी उद-दौलत और आलमगीर द्वितीय आदि की कब्रें भी इस मकबरे में मौजूद हैं।
एत्माद–उद–दौला – Itmad-Ud-Daula, Agra
एत्माद-उद -दौला का निर्माण मुगल बादशाह जहांगीर की बेगम नूरजहां द्वारा उनके पिता मिर्ज़ा गियास बेग की याद में आगरा में बनवाया गया था। एत्माद-उद-दौला उनके पिता को उपाधि मिली थी। इस मकबरे का निर्माण बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से किया गया है। इसके पीछे की तरफ युमना नदी बहती हुई नज़र आती है। इस मकबरे का निर्माण 1625 में किया गया था। बेबी ताज के नाम से दुनियाभर में मशहूर इस मकबरे की कई बनी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें बाद में ताजमहल बनाते समय अपनाया गया था। यह मकबरा भारत में बना पहला ऐसा मकबरा है जो पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनवाया गया था। इसकी दीवारों पर पेड़ पौधों, जानवरों और पक्षियों के चित्र बनाये गए हैं।
Must read: आइए आपको भारत के इन फेमस दरगाहों से रूबरू कराते हैं
Famous indian monuments built by women
रानी की वाव – Rani ki Vav, Patan, Gujarat
रानी की वाव आपको गुजरात के पाटण में देखने को मिल जाएगी। बावड़ी का मतलब सीढ़ीदार कुआं होता है। इस बावड़ी को साल 1063 में सोलंकी शासन के राजा भीमदेव प्रथम की याद में उनकी पत्नी रानी उदयामति द्वारा बनवाया गया था। इसे 22 जून 2014 को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल में भी शामिल कर लिया गया है। इस बावड़ी को मारू-गुर्जरा आर्किटेक्चर स्टाइल में एक कॉम्प्लेक्स में बनाया गया था। इसके अंदर एक मंदिर और सीढ़ियों की सात कतारें भी आपको दिखाई देंगी जिसमें 500 से भी अधिक मूर्तियां बनी हुई हैं। 1980 तक यह बावड़ी पूरी तरह से पानी से ही भरी हुई रहती थी लेकिन फिर कुछ समय बाद जब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने इसे खोज निकाला तो उस समय इसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सायआर्क और स्कॉटिस टेन के सहयोग से वाव के दस्तावेज़ों का डिजिटलाइजेशन भी कर चुकी है।
Famous indian monuments built by women
विरुपाक्ष मंदिर पट्टदकल – Virupaksha Temple, Pattadakal
विरुपाक्ष मंदिर कर्नाटक के हम्पी शहर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजा विक्रमादित्य द्वितीय की पत्नी रानी लोक महादेवी ने उनकी जीत की खुशी में 7वीं शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर लोकेश्वर मंदिर के नाम से भी मशहूर है। इस मंदिर को भी यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। नौ स्तरों और 50 मीटर ऊंचे गोपुरम वाला यह मंदिर तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर हेमकूट पहाड़ी की तलहटी पर स्थित है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करता है और इस मंदिर को ईंट और चूने से बनाया गया है।
Must read: भानगढ़ का किला जहां सूर्यास्त के बाद सजती है भूतों की महफिल
मोहिनिश्वरा शिवालय मन्दिर – Mohinishwara Shivalay Temple, Gulmarg
गुलमर्ग, कश्मीर की सुंदर वादियों में स्थित इस मंदिर का निर्मान कश्मीर के शासक राजा हरिसिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने 1915 में करवाया था। उनके नाम पर ही इसको मोहिनिश्वरा नाम दिया गया था। इस मंदिर की खास बात ये है कि यह गुलमर्ग के हर कोने से दिखाई दे जाता है। यह कश्मीर के डोगरा राजवंश का शाही मंदिर है।
Must read: इतिहास की झलक दर्शाती है अलवर की ये फेमस जगह
Famous Indian monuments built by women, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।