Famous Indian Table Tennis Players List – टेबल टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया
Famous Indian Table Tennis Players List – Top 10 famous table tennis players in india – India ke famous table tennis players – टेबल टेनिस, जिसे पिंग-पोंग और व्हिफ-व्हाफ के रूप में भी जाना जाता है, एक इंडोर गेम है, जिसे आप अपने घर के बड़े कमरे या किसी हॉल में भी खेल सकते हैं। सबसे पहले टेबल टेनिस की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। सन् 1922 में इंग्लैंड में टेबल टेनिस ऐसोसिएशन बना तथा प्रथम विश्वप्रतियोगिता लंदन में हुई। शुरूआती दौर में इसे विक्टोरियन युग में इंग्लैंड के अमीर लोग खेला करते थे, हालांकि साल 1950 आते-आते टेबल टेनिस का ये गेम एशियाई उपमहाद्वीप में काफ़ी लोकप्रिय हो चुका था। अब यह खेल अत्यंत लोकप्रिय हो चुका है और 71 से अधिक देशों में खेला जाता है। टेबल टेनिस आज लाखों लोग खेलते हैं। चीन में टेबल टेनिस का पहला वर्ल्ड कप होने के 8 साल बाद ही सियोल में हुए साल 1988 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में पुरुषों और महिलाओं के एकल और डबल्स आयोजनों के साथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता को जगह दी गई। शुरू से ही चीन के एथलीट्स इस खेल पर हावी है। तो चलिए आपको बताते हैं भारत के फेमस टेबल टेनिस खिलाड़ियों के नाम।
Famous Indian Table Tennis Players List – Top 10 famous table tennis players in india
- टेबल टेनिस एक 2.74 x 53 मीटर आयताकार टेबल पर खेला जाता है जिसे फ़ाइबर वुड से बनाया जाता है। टेबल को एक जाल द्वारा दो हिस्सों में विभाजित किया जाता है जो पोल के ज़रिए टेबल के साथ जुड़ा होता है।
- टेबल टेनिस के नेट की ऊंचाई 15.25 सेंटीमीटर रहती है। टेबल टेनिस रैकेट 17 सेमी लंबा और 15 सेमी चौड़ा होता है।
- गेंद नारंगी या सफेद होती है और इसका वज़न लगभग 2.7 ग्राम होता है और यह 40 मिलीमीटर के व्यास के साथ गोलाकार होता है।
Famous Indian Table Tennis Players List
अचंत शरत कमल – Achanta Sharath Kamal
- अचंत शरत कमल का जन्म 12 जुलाई 1982 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। यह शहर अपने टेबल टेनिस कौशल और कई राष्ट्रीय चैंपियनों के लिए जाना जाता है। ये एक भारतीय टेबल टेनिस के खिलाड़ी है जो तमिलनाडु के रहने वाले है। साल 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। मेलबर्न में आयोजित हुए साल 2006 राष्ट्रमण्डल खेलों की पुरुष एकल व टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। साल 2010 में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमण्डल खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा में शुभाजीत साहा के साथ स्वर्ण तथा एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए साल 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में एंथोनी अमलराज, हरमीत देसाई, साथियान गणानाशेखरन तथा सनिल शेट्टी के साथ स्वर्ण, पुरुष युगल स्पर्धा में साथियान गणाशेखरन के साथ रजत तथा पुरुष एकल स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक जीता। अचंत शरत कमल कॉमनवेल्थ में टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं। वर्ष 2004 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया।
साथियान गणानाशेखरन – Sathiyan Gnanasekaran
- साथियान गणानाशेखरन चेन्नई नगर से आने वाले एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए साल 2018 के राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में अचंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज, सनिल शेट्टी तथा हरमीत देसाई के साथ स्वर्ण, पुरुष युगल स्पर्धा में अचंत शरत कमल के साथ रजत तथा मनिका बत्रा के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक साथियान ने जीता। वर्ष 2018 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया।
Must Read: ये हैं भारत की फेमस महिला रेसलर खिलाड़ी जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया
मानव ठक्कर – Manav Thakkar
- मानव ठक्कर एक भारतीय टेबल-टेनिस खिलाड़ी हैं। मानव ठक्कर का जन्म गुजरात के राजकोट में हुआ था। अंडर- 21 कैटेगरी में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। इस कैटेगरी में नंबर एक की कुर्सी हासिल करने वाले मानव पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 19 वर्षीय मानव ने दिसंबर में कनाडा के मारखाम में आईटीटीएफ चैलेंज प्लस बेनेमैक्स वर्गो नार्थ अमेरिकन ओपन जीतने के बाद ताजा रैंकिंग में यह मुकाम हासिल किया।
Famous Indian Table Tennis Players List
अमलराज एंथोनी अपुथाराज – Amalraj Anthony Aputharaj
- भारत के तमिलनाडु राज्य से एक पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। अमलराज ने अचंत शरत कमल को हराकर 2012 में आयोजित हुई राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप जीती। 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में उन्होंने अचंत शरत कमल के साथ स्वर्ण पदक जीता। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2017 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया।
सनिल शंकर शेट्टी – Sanil Shankar Shetty
- एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए साल 2018 के राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक तथा हरमीत देसाई के साथ पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
हरमीत देसाई – Harmeet Desai
- एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह सूरत, गुजरात से हैं। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए साल 2018 के राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक तथा पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
Must Read: कुश्ती सीखना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कुश्ती के नियम
पायस जैन – Payas Jain
- भारत के पायस जैन लड़कों के अंडर-17 वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। पायस यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। पायस जैन (Payas Jain) विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गये हैं। जनवरी 2020 में अंडर-21 वर्ग में नंबर एक रैंकिंग पर काबिज़ हुए थे।
Famous Indian Table Tennis Players List
सौम्यजीत घोष – Soumyajit Ghosh
- ये एक भारतीय टेबल टेनिस से खिलाड़ी जो सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वह लंदन, 2012 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 19 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय चैंपियन भी बने, जब उन्होंने 74वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शरथ कमल को हराया।
कमलेश नवीचंद्र मेहता – Kamalesh Naveechandr Mehata
- उपनाम कामू, कमलेश मेहता का जन्म 1 मई 1960 को मुंबई में हुआ था। कमलेश ने सात विश्व चैंपियनशिप, आठ एशियाई चैंपियनशिप, दो एशियाई खेलों, चार दक्षिण एशियाई फेडरेशन खेलों, दो ओलंपिक खेलों और भारत और विदेशों में कई अन्य आधिकारिक और मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कमलेश 1982 से 1989 तक भारतीय टीम के कप्तान थे और एशिया, राष्ट्रमंडल और दुनिया में सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय खिलाड़ी थे। मार्च 2017 में, भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने उन्हें टेबल टेनिस के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। साल 1989 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में फेयर प्ले ट्रॉफी प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे। वर्ष 1985 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया।
सुभजीत साहा – Subhajit Saha
- साल 2010 में इन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था। उनकी उपलब्धियों के लिये उन्हें वर्ष 2006 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
Must Read: ये हैं भारत का नाम रोशन करने वाले 5 फेमस रेसलर
Famous Indian Table Tennis Players List, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।