Kaal Bhairav mandir – काल भैरव के प्रसिद्ध मंदिर, कही चढ़ती है मदिरा, तो कही घंटियां
famous kaal bhairav mandir india – भगवान शिव का पांचवा रूप काल भैरव को माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नियमित काल भैरव की पूजा करने से सभी संकटों का नाश होता है। कई लोग मनचाही सिद्धियां पाने के लिए भी काल भैरव की पूजा करते हैं। भगवान काल भैरव को तंत्र का देवता कहा जाता है। तो चलिए आपको भारत में बने काल भैरव के मंदिरों के बारे में बताते हैं।
Bharat mein kaal bhairav ke mandir – famous kaal bhairav mandir india – Kaal bhairav mandir – काल भैरव के फेमस मंदिर
बाबा काल भैरव, काशी (Baba Kaal Bhairav)
- वाराणसी कैन्ट से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह मंदिर। पूरे भारत में काशी के काल भैरव मंदिर की अपनी एक अलग विशेष मान्यता है।
- इस मंदिर को काशी का कोतवाल कहा जाता है। यहां की मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद अगर कोई भक्त इनके दर्शन नहीं करता तो उसकी पूजा सफल नहीं मानी जाती।
- हर रविवार और मंगलवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर में काल भैरव जी को ऊर्द की दाल का बड़ा, बेसन के लड्डू और मदिरा चढ़ाई जाती है।
- मान्यता है कि कालभैरव के दर्शन से साढ़े-साती से बचा जा सकता है। यहां ज़्यादातर भूत-पिशाचादि का उपचार कराने के लिए लोग आते हैं। मंदिर में भक्तों को काला धागा दिया जाता है जिसे पहनने से नज़र, भूत-प्रेत बाधा आदि से मुक्ति मिलती है।
श्री कालभैरव टेम्पल, उज्जैन (Shri Kaal Bhairav Temple, Bhairav Garh, Ujjain, Madhya Pradesh)
- उज्जैन का काल भैरव मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह उज्जैन नगर के क्षिप्रा नदी के तट पर है। परंपरा के अनुसार इस भैरव मंदिर में हर समय मदिरा का ही भोग चढ़ाया जाता है।
- ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का वर्णन स्कंदपुराण के अवंति खंड में मिलता है। मंदिर में भगवान कालभैरव के वैष्णव रुप की पूजा की जाती है।
- बड़े-बड़े पत्थरों को जोड़कर मंदिर का निर्माण कराया गया है। कालभैरव मंदिर के मुख्य दरवाज़े से अंदर घुसते ही पाताल भैरवी का स्थान है। इसके चारों ओर दीवारें हैं और इसके अंदर जाने का रास्ता बहुत ही पतला और संकरा है।
Must read: आरोग्य व मोक्ष फल की प्राप्ति के लिए करें काल भैरव कवच का पाठ
famous kaal bhairav mandir india
श्री बटुक भैरव मंदिर, नई दिल्ली (Shree Batuk Bhairav Temple)
- नई दिल्ली चाणक्यपुरी में बटुक भैरव मंदिर प्रसिद्ध है। इस मंदिर में बाबा बटुक भैरव की मूर्ति कुएं के ऊपर बनी हुई है।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने अपने किले की सुरक्षा के लिए यज्ञ का आयोजन किया था, मगर दानव यज्ञ को बार-बार भंग कर रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने सुझाव दिया कि किले की सुरक्षा के लिए भैरव मंदिर को स्थापित करें।
- उस समय इस मंदिर का निर्माण किया गया था। यहां पर भी भगवान को शराब प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है।
प्राचीन भैरव मंदिर, कालकाजी – (Bhairav Temple kalkaji)
- यह मंदिर दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास है। ऐसी मान्यता है कि कालकाजी में दर्शन करने के बाद यहां ज़रूर आना चाहिए।
- इस मंदिर की स्थापना पांडव भीमसेन के द्वारा की गई थी।
- यहाँ भैरव की मूर्ती के अलावा शिव और देवी दुर्गा की मूर्ती भी स्थापित है।
- हर शनिवार और मंगलवार को यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
Must read: कालभैरव अष्टकम् का पाठ करने से होंगी सभी बाधाएं दूर
famous kaal bhairav mandir india – kaal bhairav mandir india
गोलू देवता, नैनीताल (golu devta nainital)
- नैनिताल के पास घोड़ा खाड़ का एक बटुक भैरव मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर गोलू देवता के नाम से फेमस है। मंदिर में स्थित श्वेत गोल मूर्ती के दर्शन के लिए भक्त यहां आते हैं।
- मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगता है,उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- मन्नत पूरी होने के बाद भक्त मंदिर में आकर घंटी बांधकर जाते हैं। यहां आपको अनगिनत घंटियां बंधी हुई दिख जाएंगी।
Must read: भैरव की विशेष कृपा चाहिए तो रोज़ाना करें भैरव चालीसा का पाठ
Read more stories like: famous kaal bhairav mandir india, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।