Famous Lakes in Himachal Pradesh – हिमाचल की खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये प्रसिद्ध झीलें
Famous Lakes in Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश में सुंदर पहाड़ों के अलावा कई मनोरम झीलें हैं| जो यहां हर साल प्रयटकों को अपनी ओर खींच लाती है|ये झीलें यहां के सुंदर नज़ारे को चार चाँद लगाती है| हिमाचल में प्राकर्तिक और मानव निर्मित दो तरह की झीलें हैं | तो चलिए आपको बतातें है हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रशिद्ध झीलों के बारे मे|
Famous lakes in himachal pradesh | हिमाचल की फेमस झीलें
(कृत्रिम झीलें – Artificial lakes)
गोविंद सागर झील (Gobind Sagar)
- गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील (Artificial lake) है।
- यह बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनी है।
- इस झील की लंबाई 88 किमी. है।
- ये झील पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छा स्पॉट माना जाता है।
- यहां सर्फिंग, कैनोइंग, वाटर-स्कीइंग, कयाकिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं|
पोंग झील (pong dam lake)
- यह झील कांगडा जिले के नगरोटा सूरियां में स्थित है।
- इसकी लंबाई 42 किमी. है। इस झील के पास पोंग बांध है जो 1960 में बना था।
- इस झील को महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जाना जाता है।
Famous Lakes in Himachal Pradesh
पंडोह झील (Pandoh Lake)
- यह झील मंडी जिले में ब्यास नदी पर बनी हुई है।
- यह हिमाचल की सबसे छोटी कृत्रिम (artificial) झीलों में से एक है।
- इसकी लंबाई सिर्फ 14 किमी. है।
- अगर आप कुछ पल सुकून के ढूंढ रहे है तो आपको एक बार छुट्टियों में यहां जरूर जाना चाहिए|चमेरा झील (Chamera Lake)
- रावी नदी पर बनी ये झील हिमाचल के चम्बा में स्थित है।
- डलहौजी से 25 किमी. की दूरी पर बनी इस मनमोहक झील का नज़ारा बेहद सुंदर और मनमोहक है|
- इस झील के आस पास की जगह पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है जिसे देखने का मज़ा ही अलग होता है|
Must read: ट्रैकिंग के दीवानों के लिए जन्नत है ये भारत के डेस्टिनेशन
Famous lakes in himachal pradesh | हिमाचल की प्रसिद्ध झीलें
(प्राकृतिक झीलें – Natural Lakes)
खजियार झील (Khajjiar Lake)
- चम्बा में स्थित खजियार झील को हिमाचल का स्विट्जरलैंड कहा जाता है।
- अगर आप मस्ती के मूड में है और कुछ नया करना चाहते हो तो खजियार झील का रुख करें|
- यहां पर आप खुले आसमान के नीचे मैगी (maggi) खाने से ले कर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं|
- यहां की सबसे आकर्षक चीज तैरता हुआ टापू है जो असलियत में झील की सतह पर उगने वाले घास का गुच्छा है|
- अगर आप गोल्फ के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है |
पराशर झील (Prashar Lake)
- यह जगह शांत और लोगों की चहल पहल से बिल्कुल दूर है।
- यहां की आश्चर्यचकित कर देने वाली खूबसूरती और शांति की वजह से इसे स्वर्ग कहा जाता है|
- इस झील के आस पास एक भी पेड़ नहीं मिलेगा झील के चारो तरफ घास के मैदान और पराशर ऋषि का मंदिर है।
- यहां टहला नाम का एक छोटा सा द्वीप (island) भी है |
Famous Lakes in Himachal Pradesh
Must read: कसौली जाने से पहले जान लें आस-पास की इन खूबसूरत जगहों के बारे में
डल झील (Dal Lake)
- धर्मशाला से 11 किमी. और मैक्लोडगंज से 4 किमी. की दूरी पर डल झील स्थित है।
- इसके किनारे भगवान शिव का एक खूबसूरत सा मंदिर बना हुआ है।
- झील के आस पास लगे हुए देवदार के पेड़ इसकी सुंदरता बढ़ाते है।
- इस झील की सबसे अच्छी बात यह है के यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है |
करेरी झील (Kareri Lake)
- यह झील भी डल लेक के पास है|
- करेरी झील ट्रैकिंग के लिए बहुत फेमस है।
- यह झील दिसंबर से मार्च तक बर्फ से जमी रहती है।
- यहां का वातावरण काफी शांत और मनमोहक है।
Famous Lakes in Himachal Pradesh
नाको झील (Nako Lake)
- नाको झील जिला किन्नौर के नाको गांव में है।
- इस झील की ख़ास बात यह है की यहां का ज्यादातर भाग बर्फ से ढका रहता है।
- यह झील चार सुंदर मंदिर और कई पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इसकी सुंदरता को दोगुना कर देती है।
- गर्मियों में देशी व विदेशी पर्यटक यहां के शांत माहौल में अपनी थकान मिटाने आते है|
रेणुका झील (Renuka Lake)
- हिमाचल के जिला सिरमौर की रेणुका झील दुनिया भर में फेमस है।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार रेणुका झील भगवान परशुराम की माता रेणुका का निवास है|
- इसके आसपास के सुंदर दृश्यों को देखने के लिए आप यहां बोट (boat) की सवारी कर सकते हैं।
- यहां हर साल छह दिनों चलने वाला श्री रेणुकाजी मेला लगता है जो नवंबर के तीसरे हफ्ते में लगता है।
Must read: हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
Must read: हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Read more stories like: Famous Lakes in Himachal Pradesh, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।