ये हैं कांग्रेस के दिग्गज और अनुभवी नेता…कांग्रेस के साथ इन्होंने लंबा सफर तय किया

Please follow and like us:

famous leaders of Indian National Congress Partyभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव जनरल सेक्रेटरी ए ओ ह्यूम थे। पार्टी के शुरुआती सदस्य मुख्य रूप से बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेंसी से लिए गए थे। कांग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया था। 1947 में भारत की स्वतन्त्रता के बाद से कांग्रेस भारत के मुख्य राजनैतिक दलों में से एक रही है। इस पार्टी में कई ऐसे दिग्गज नेता है, जिनके दम पर पार्टी को एक नई पहचान मिली हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।  

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह

  • मनमोहन सिंह भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरु के बाद ये दूसरे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 10 सालों तक भारत में शासन किया।
  • राजनीति में आने से पहले ये पंजाब यूनिवर्सिटी व दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।
  • 1971 में इन्होंने इंडियन सिविल सर्विस ज्वाइन की, जहाँ वे कॉमर्स मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने।
  • 1991 में इन्हें कैबिनेट मंत्रालय में वित्त मंत्री बनाया गया।1998 में ये राज्यसभा के सदस्य चुने गए।
  • 1998 से 2004 तक ये राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। 2004 में कांग्रेस की तरफ से इन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2009 में इन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाया गया।
  • 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Must Read-india Lok Sabha Election 2019 date schedule

राहुल गांधी

राहुल गांधी

  • राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व काँग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के यहां हुआ।
  • राहुल फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और नेशनल यूथ यूनियन और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के चेयरपर्सन भी है।
  • राजनीति मे आने से पहले इन्होंने लंदन में मॉनिटर ग्रुप नामक कंपनी में काम किया।
  • 2004 में राजनीति में एंट्री की और उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 2007 में इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस का कार्य प्रभार सौंपा गया।
  • 2013 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2014 में अमेठी की लोकसभा सीट पर फिर से जीत दर्ज की।
  • 11 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी

  • सोनिया गाँधी का असली नाम एंटोनियो माइनो है। इनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ।
  • बचपन इनका इटली में ही बीता। 1968 में सोनिया ने राजीव गांधी से विवाह कर लिया और भारत में रहने लगीं। 1983 में इन्होंने भारतीय नागरिकता स्वीकार की।
  • राजीव गांधी की हत्या के बाद 1997 में ये राजनीति से जुड़ी। 1998 में ये कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा बनाई गई।
  • राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के तौर पर ये मार्च 2010 से मई 2014 तक रही।
  • विपक्ष के नेता के रुप में मार्च 1998 से मई 2004 तक और संसद सदस्य, लोकसभा अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक रही।
  • 2017 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद से हट गईं और अपने स्थान पर राहुल गाँधी को इस पद का कार्यभार सौंपा।
  • 2004 में इनका नाम दुनिया की सबसे ताकतवर महिला के रूप में फोर्ब्स पत्रिका में उल्लेख किया गया।
  • 2006 में ब्रसेल्स विश्वविद्यालयसे डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
  • 2007 में दुनिया की 6वीं ताकतवर महिला के रूप में शुमार हुई। 2007 और 2008 के समय में ये दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में से एक थीं।
  • 2013 में तीसरी सबसे ताकतवर महिला का स्थान दिया गया।

Must Read – बीजेपी के ये स्टार नेता हैं पार्टी की असली पहचान

कमल नाथ

kamal-nath

  • कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता होने के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के वर्तमान मुख्‍यमंत्री हैं।
  • ये लोकसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले और वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेता हैं।
  • इनका जन्म 18 नवम्बर 1946 को कानपुर में हुआ। सितंबर 2011 में इन्हें भारत में सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया।
  • पहली बार ये 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1985 में 8वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1989 में 9वीं, 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 1995 से 1996 तक केंद्र सरकार में कपड़ा राज्य मंत्री रहे।
  • 2004 में वाणिज्य और उद्योग के केंद्रीय कैबिनेट रहे।
  • 2009 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का पद संभाला|
  • 2011 में शहरी विकास मंत्री चुने गए |

Must Read – लोकसभा चुनाव 2019 – कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल

  • कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त, 1948 जालंधर में हुआ। कपिल सिब्बल के पिता हीरा लाल सिब्बल एक प्रसिद्ध वकील थे जिन्हें सन् 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • कपिल जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं, जो मनमोहन सिंह के प्रधानमन्त्री कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे।
  • इससे पहले कपिल सिब्बल मानव संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। ये पहली बार 1998 में राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए थे।
  • दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।  
  • ये वकीलों, राजनेता होने के साथ- साथ एक अच्छे लेखक भी हैं। इन्होंने कई कविताएं लिखी हैं।
  • 2006 में इन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

Must Read – जानें इस बार के चुनाव में क्या हैं खास बातें, किन- किन बातों का रखा जाएगा ख्याल

For more stories like famous leaders of Indian National Congress Party, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?