आगरा स्ट्रीट फूड – अगर आगरा में यह नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया
Famous places for street food in Agra – आगरा के पेठे ज़्यादातर लोगों ने खाए ही होंगे, जिन्होंने नहीं खाएं तो कोई बात नहीं आपको जब भी मौका मिले आगरा जाने का तो वहाँ के पेठे ज़रूर खाएं। पेठे के अलावा भी आगरा में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिनका स्वाद चखे बिना आपका आगरा ट्रिप अधूरा है। तो जानिए Famous places for street food in Agra के बारे में।
पंछी पेठा स्टोर
यह स्टोर आगरा ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। आगरा में इस स्टोर से पिछले 70 सालों से लोग पेठा खरीद रहे हैं। इस स्टोर में आपको अलग-अलग तरह के पेठे और नमकीन मिल जाएंगी। यह आगरा के पेठों के सबसे बड़े मेकर्स, एक्सपोर्टर और सप्लायरस में से एक हैं। सबसे अच्छे पेठे खाने और खिलाने के लिए इस स्टोर से ही पेठे खरीदें। आगरा के हर कोने में आपको पंछी पेठा स्टोर मिल जाएगी लेकिन सबसे पुरानी दुकान सदर बाजार में ही है।
Must Read: हरिद्वार में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ पांच स्थान
भगत हलवाई
यहाँ आपको मीठे के अलावा बहुत कुछ मिल जाएगा जैसे कि स्नैक्स, मिठाई, केक, ब्रेड-मक्खन, देसी चाट, फास्ट फूड, पारंपरिक मिठाईयाँ आदि। यह स्टोर ऑर्डर पर पार्टी, शादी में भी मिठाईयाँ देते हैं।
आगरा चाट हाउस
यहाँ का आलू टिक्की सबसे मशहूर चाट है। इस जगह पर साफ – सफाई का भी काफी ध्यान दिया जाता है। यह चाट हाउस आगरा के सदर बाजार में है। गोल गप्पे, दही भल्ले, पापडी चाट सभी चाट के ऊपर छिड़के मसालों और नींबू के रस के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
देवीराम स्वीट्स
इस स्टोर की सबसे स्पेशल और टेस्टी चीज़ है जलेबी और खस्ता पूरी । आगरा में नाश्ते के वक्त ज़्यादातर लोग देवीराम के बेदाई और जलेबी खाना पसंद करते हैं। आप शाम के वक्त इस स्टोर से दाल कचौरी और समोसे खा सकते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। यहाँ आपको चॉकलेट बाइट भी ज़रूर खाना चाहिए।
मामा चिकन – मामा फ्रॅंकी
आप आगरा में इस जगह से खाए बिना बिलकुल नहीं जा सकते। वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों के लिए अलग-अलग किचन और स्टोलस हैं। यहाँ मिलने वाला खाना बहुत ही टेस्टी होता है और इस जगह का स्वाद आप कभी नहीं भूल सकते।
To read more stories like Famous places for street food in Agra, do like our page ——
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।