Famous Temples in Chamba: चंबा के प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं
Famous temples in chamba – हिमाचल प्रदेश में बसे चंबा जिले की खूबसूरती और आस्था को शब्दों में नहीं बताया जा सकता | यहां आस्था और विश्वास के रूप में कई ऐसे मंदिर देखने को मिलते हैं, जहां दर्शन करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश होता है और घर में सुख समृद्धि आती है| चंबा रावी नदी द्वारा निर्मित ऊँचे टीले (High mounds) पर स्थित एक जगह है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चंबा में कौन-कौन से मंदिर हैं।
Famous Temples in Chamba | चंबा के फेमस मंदिर
चंपावती मंदिर (Champavati Temple)
- यह चंबा के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है | इसे चामेशनी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है ।
- मंदिर को शिखर शैली (Peak style) में बनाया गया है। पत्थरों पर की गई खूबसूरत नक्काशी यहां देखने लायक है |
- मंदिर का निर्माण राजा साहिल वर्मा ने अपनी पुत्री चंपावती की याद में कराया था।
लक्ष्मीनारायण मंदिर (Laxmi Narayan Temple Chamba Himachal Pradesh)
- चंबा के 9 प्रमुख मंदिरों में यह मंदिर सबसे विशाल और प्राचीन है।
- यहां भगवान विष्णु की पूजा की होती है| इसे दसवीं शताब्दी में राजा साहिल वर्मन ने बनवाया था।
- मंदिर में एक विमान और गर्भगृह है। मंदिर का ढांचा मंडप की तरह दिखता है। मंदिर पर बनी छतरियां इसे बर्फबारी से बचाती हैं, जिसका नज़ारा देखने लायक होता है|
Famous temples in chamba
Must read : Unexplored places or Non tourist places in Himachal Pradesh
हरीराय मंदिर हिमाचल प्रदेश (Hariraya Temple, Chamba )
- भगवान विष्णु का यह मंदिर 11 शताब्दी में बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण सालबाहन ने करवाया।
- इस मंदिर के शिखर पर बेहतरीन नक्काशी देखकर आप इसमें खो जाएंगे| यहां चतुमूर्ति आकार में भगवान विष्णु की कांसे की मूर्ति स्थापित की हुई है।
- केसरिया रंग का यह मंदिर चंबा के प्राचीनतम मंदिरों में एक है।
Must read : Famous Temples in Himachal Pradesh where you can get rid of all sufferings and sorrows
सुई माता मंदिर (sui mata temple)
- चंबा के निवासियों के लिए अपना जीवन त्यागने वाली यहां की राजकुमारी सुई को यह मंदिर समर्पित है। यह मंदिर शाह मदार हिल की चोटी पर बना हुआ है।
- कठों के अनुसार यहां सुई माता नें कुछ समय के लिए विश्राम किया था। यहां चैत महीने से बैसाख महीने तक सुई माता का मेला लगता है |
- इस मेले की ख़ास बात ये है कि यहां रानी के गीत और बलिदान की कहानी सुनाई जाती है |
Famous temples in chamba
चामुंडा देवी मंदिर (Shri Chamunda Devi Temple)
- यहां मां दुर्गा की पूजा –अर्चना की जाती है | इस मंदिर से आप रावी नदी और उसके आसपास का सुंदर नज़ारा देख सकते हैं।
- मंदिर के दरवाजों के ऊपर, स्तम्भों और छत पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। मंदिर के पीछे शिव का एक छोटा मंदिर है।
- इस मंदिर की धरोहर की देखभाल भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है|
Must read: Facts about Chamunda Devi Temple, Himachal Pradesh
Must read: सर्दियों में इन जगहों पर लें हनीमून का मज़ा, यहां जाने से बढ़ता है प्यार
Read more stories like famous temples in chamba, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।