हिमाचल के इन मंदिरों के ज़रूर करें दर्शन, मिलेगा सभी कष्टों और दुखों से छुटकारा
Famous temples in himachal pradesh – हिमाचल की खूबसूरती को तो सभी जानते हैं| मगर हिमालय की गोद में बहुत से मंदिरों का समावेश है जहां एक बार दर्शन के लिए सबको ज़रूर जाना चाहिए| इस जगह को “देव भूमि” भी कहा जाता है। पूरे हिमाचल प्रदेश में 2000 से भी ज्यादा मंदिर हैं | तो चलिए आपको बताते हैं यहां के फेमस मंदिरों के बारे में।
Famous temples in himachal pradesh | हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिर
नैना देवी – Naina devi temple
- नैना देवी हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो बिलासपुर की पहाड़ियों पर स्थित है। यह एक शक्ति पीठ है। यहां देवी सती के नैत्र गिरे थे।
- यहां के लोगों ने इस मंदिर में बसने वाली देवी को भीम की पत्नी का दर्जा दिया है। इस मंदिर की कई कहानियां महाभारत से जुड़ी हैं|
- मंदिर के मुख्य द्वार के दाई ओर भगवान गणेश और हनुमान की मूर्ति स्थापित है। इसके साथ ही आपको मंदिर में दो शेर की प्रतिमाएं भी देखने को मिलेंगी, जो बेहद ही खूबसूरत है।
चिंतपूर्णी धाम- Chintpurni Temple
- हिंदुओं के सबसे प्रख्यात मंदिरों में से एक चिंतपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है। यहां पर माता सती के चरण गिर थे। यह 51 शक्ति पीठो मे से एक है।
- इस जगह से प्रकृति का अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है। मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं|
चामुंडा देवी – chamunda devi temple
- यह मंदिर मां चामुंडा देवी को समर्पित है जो भगवती काली का एक रूप है। चामुंडा देवी मंदिर पालमपुर से 10 किलोमीटर दूर और कांगडा से 24 किलोमीटर दूर कांगडा जिले, हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
- चामुण्डा देवी मंदिर को चामुण्डा नंदीकेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है। यहां राक्षस चंड-मुंड देवी दुर्गा से युद्ध करने आए थे, लेकिन मां ने काली का रूप धारण कर उनका वध कर दिया था।
- मंदिर के पहले तल पर ही मां की भव्य प्रतिमा विराजमान है।
Must read: Facts about Chamunda Devi Temple, Himachal Pradesh
वज्रेश्वरी मंदिर – Vajreshwari temple
- कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी माता का मंदिर यहां के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। यहां माता सती का दाहिना वक्ष (Breast) गिरा था।
- यह स्थान 51 शक्तिपीठों में से एक है, जिसे नगरकोट की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां मां की तीन पिण्डियों की पूजा होती है।
ज्वालामुखी मंदिर – jwalamukhi temple
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले में स्तिथ इस मंदिर को जय बाबा धुंन्धेशवर महादेव के नाम से भी जाना जाता है | इसका संबंध शिव की एक दिव्य शक्ति से है।
- इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने से जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं| यहां से 9 कि॰मी॰ की दूरी पर ज्वालाजी माता का मंदिर और8 कि॰मी॰ की दूरी पर बगलामुखी का मंदिर है|
Famous temples in himachal pradesh
ज्वाला देवी मंदिर – jwala devi temple
- ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा घाटी से 30 कि॰मी॰ दक्षिण में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इन्हें जोता वाली माता और नगरकोट के नाम से भी जाना जाता है।
- इस स्थल पर माता सती की जीभ गिरी थी। इस मंदिर में माता के दर्शन ज्योति रूप में होते हैं। यह मंदिर भी शक्तिपीठों में से एक है | इस मंदिर में सुबह से शाम तक पांच बार आरती होती है।
जटोली शिव मंदिर- Jatoli temple
- हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित जटोली शिव मंदिर एशिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है |
इसका निर्माण पिछले 35 वर्ष से चल रहा है। - इस मंदिर की स्थापना स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने 1973 की थी जो 1983 में ब्रह्मलीन हो गए। इस मंदिर की खास बात है कि इसका निर्माण भक्तों के दान से किया गया।
- यहां भगवान शिव की प्राकृतिक गुफा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
Must read: Shiv Parvati Vivah Katha: जानिए कैसे हुआ शिव और माता पार्वती का विवाह
Must read: Karpurgauram Karuṇavataram: सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाला शिव का अद्भुत श्लोक
बाबा बालक नाथ – Baba balak nath temple
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के चकमोह गाँव की पहाड़ी पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर की एक अलग बात यह है कि यहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।
- इस मंदिर में एक प्राकॄतिक गुफा है जिसे बाबाजी का आवास स्थान कहा जाता है|यहां बाबाजी की वेदी में “ रोट”चढ़ाते हैं जिसे चीनी/गुड को घी में मिलाकर बनाया जाता है।
Famous temples in himachal pradesh
हिडिम्बा देवी मंदिर- Hidimba devi temple
- हिडिम्बा देवी मंदिर मनाली के हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा-मन्दिर है जहां हिडिम्बी देवी की पूजा होती है। मनाली आने वाले सैलानी एक बार यहां ज़रूर आते हैं।
- हिडिम्बा का वर्णन महाभारत में भीम की पत्नी के रूप में मिलता है। हिमाचल का कुल्लु राजवंश इस देवी को कुलदेवी के रूप में पूजता है।
Must read: Five Best Places to Visit in Manali
तारा देवी मंदिर – Tara devi temple
- तारा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है| यह मंदिर शिमला से 10 किलोमीटर दूर है| शिमला की पहाड़ियों में ये मंदिर 250 साल पुराना है|
- इस मंदिर के आस पास कई छोटे छोटे पिकनिक स्पोर्ट है |
Must read: भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में पैर रखते ही दूर हो जाती हैं सारी बीमारियां
Must read: Most famous Kali temples in India you must visit
Read more stories like: Famous temples in himachal pradesh, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।