आंध्र प्रदेश के इन मंदिरों में दर्शन करने से पल में दूर हो जाते हैं सभी कष्ट

Please follow and like us:

Famous Temples of Andhra Pradesh – आंध्र प्रदेश को भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है, मगर इसके साथ ही यह धार्मिक स्थलों से भरा राज्य भी है। यहाँ हर साल श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।यही वजह है कि आंध्र प्रदेश में आस्था और भक्ति का अटूट विश्वास देखने को मिलता है। मगर यहाँ पर कई ऐसे मंदिर भी हैं जहाँ दर्शन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए आपको आंध्र प्रदेश के मशहूर मंदिरों के बारे में बताते हैं।

famous temples of andhra pradesh

Famous temples of Andhra pradesh ।आंध्र प्रदेश के फेमस मंदिर

कनका दुर्गा मंदिर

kanaka durga temple

  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में स्तिथ ‘इन्द्रकीलाद्री पहाड़ी पर बना कनका दुर्गा मंदिर अपनी पवित्रता के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।
  • मंदिर के पास से कृष्णा नदी बहती है।
  • यहाँ नवरात्र के दिनों में मां की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और बड़ी मात्रा में यहां भक्तों का जमावड़ा होता है।
  • यहाँ दशहरा के दिन दूर-दूर से श्रद्धालु कृष्णा नदी में डुबकी लगाते हैं जिससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

Famous Temples of Andhra Pradesh

Must read: Griha Pravesh Muhurat 2020: जानिए साल 2020 में किस माह में करें घर में प्रवेश

तिरुपति वेन्कटेशवर मंदिर

tirupati venkateswara temple

  • चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति एक पवित्र स्थान है, यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप वेन्कटेशवर को समर्पित  है।
  • ऐसा माना जाता है भगवान वेंकटेश्वर की यहां असीम कृपा है इसलिए ये जगह दुनिया की सबसे समृद्ध जगह है।
  • हर साल यहाँ ब्रह्मोत्सव का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें तक़रीबन 5,00,000 से भी ज़्यादा भक्त हिस्सा लेते हैं।

कोदंड  राम मंदिर

  • आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में बना हुआ यह मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में करवाया गया था।
  • इस मंदिर की भव्यता और सुंदरता देखने लायक है।
  • यहाँ हर साल लाखों राम भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

Famous Temples of Andhra Pradesh

Must read: रातों रात गायब हो गया था पूरा गांव, रोंगटे खड़े कर देगी इस गांव की रहस्यमयी कहानी

मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर

mallikarjuna swamy temple

  • श्रीसैलम की नल्लामला पहाड़ियों पर बसा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
  • ऐसा माना जाता है यहाँ की पहाड़ियों में आज भी शिवजी का वास होता है।
  • ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है इस वजह से इस जगह का विशेष महत्व है।
  • भगवान राम ने स्वयं यहाँ सहस्रलिंग की स्थापना की थी, जबकि पांडवों ने मंदिर के आँगन में पञ्चपांडव लिंग की स्थापना की थी।

श्री श्रीकालहस्ती मंदिर

sri kalahasti swar temple

  • आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती शहर में स्थित यह दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्द मंदिर है।
  • इस मंदिर में भगवान शिव को वायु के रूप में पूजा जाता है।
  • 5वी शताब्दी में चोला वंश ने इस मंदिर का निर्माण करवाने का काम किया था।
  • श्रीकालहस्ती मंदिर के निर्माण में कई शतक लगे थे।
  • इसे जागृत मंदिर भी कहा जाता है क्योंकि  खुद भगवान शिव यहाँ पर प्रकट हुए थे।

पूछताछ करें!

Must read: सुबह उठते ही देख लें ये चीज़, तो खुल जाते हैं किस्मत के ताले

Must read: कुदरत के चमत्कार से भरपूर हैं ये गर्म पानी के कुंड, एक डुबकी से मिट जाते हैं सारे रोग

Read more stories like: Famous temples of Andhra Pradeshहमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?