Famous vegetarian restaurants in Delhi – दिल्ली के फेमस शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट
Famous vegetarian restaurants in Delhi – Delhi ke famous shakahari restaurant – Shakahari restaurant delhi – दिल्ली फूडीज़ का शहर है यहाँ जितने नॉन वेजिटेरियन लोग मिलेंगे उतने ही वेजिटेरियन भी। दिल्ली में आपको हर राज्य के फेमस फूड मिल जाएंगे। दिल्ली में कई सारे रेस्टोरेंट हैं जहाँ सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही मिलता है। तो जानिए दिल्ली के फेमस शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट।
Famous vegetarian restaurants in Delhi – Delhi ke famous shakahari restaurant
शुद्ध रेस्तरां – Veg restaurants delhi
करोल बाग के इस रेस्तरां में आपको केवल दाल, चावल, पनीर ही नहीं बल्कि ढ़ेरों ऑप्शन मिलेंगे जैसे कि साउथ इंडियन, चाइनीज, पिज्ज़ा आदि। जो लोग प्याज, लहसुन भी नहीं खाते हैं उनके लिए भी यह रेस्तरां काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां का बेक्ड पालक, नींबू धनिया सूप, काफी मशहूर है, यहां के रेट काफी रीज़नेबल हैं और सर्विस भी बहुत फास्ट है। खाने के बाद आप यहां आइस्क्रीम और चुस्की का मज़ा भी ले सकते हैं। लैंडमार्क जस्साराम हॉस्पिटल के ऑपोज़िट।
Must Read : Five Best Restaurants that Sell Vegan Food in Delhi
सात्विक – Delhi ke aas paas shakahari restaurant
अच्छे वेजिटेरियन खाने के साथ-साथ अगर एक अच्छा माहौल भी मिल जाए तो क्या बात है। सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साउथ दिल्ली के इस रेस्तरां में आपको खाने की इतनी वेराइटी मिलेगी कि आपके लिए ये तय कर पाना मुश्किल होगा कि क्यां खाएं और क्या छोड़ें।
वेज गुलाटी – Delhi ke aas paas shakahari restaurant
अगर आप सेंट्रल दिल्ली में हैं तो पंडारा रोड का ये रेस्तरां बेस्ट है। यहां के वेजिटेरियन कबाब और स्टफ मशरुम काफी फेमस हैं अगर आप प्रोपर थाली खाना चाहते हैं, तो महारानी थाली आपके लिए बेस्ट है। यहां का नवरात्रि का खाना भी बहुत मशहूर है।
Must Read : ये हैं दिल्ली के पास घूमने की जगह जहाँ एक छोटा ब्रेक भी कर देगा आपको रिफ्रेश
सुरुचि रेस्तरां – Famous vegetarian restaurants in Delhi
करोल बाग का यह रेस्तरां राजस्थानी और गुजराती खानों के लिए काफी फेमस है। एक बार आपने थाली ले ली तो आपको अग्रह कर के तब तक खाना परोसा जाएगा जब तक आपका पेट भर नहीं जाता। इस रेस्तरां में नॉर्थ इंडियन और जैन खाना भी मिलता है।
कठपुतली रेस्टोरेंट
गुजराती, मारवाडी और राजस्थानी थाली के लिए मशहूर यह रेस्तरां शाकाहारी खाने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। पनीर मखाना और मारवाड़ी व्यंजन यहां की स्पेशेलिटी है। लोकेशन – डिफेंस कालोनी|
Must Read : दिल्ली की इन जगहों पर जाकर अपनी डेट को बनाएं यादगार
Famous vegetarian restaurants in Delhi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।