इस दिशा में रखने से फिश एक्वेरियम होगा आपके लिए प्रभावशाली
fish aquarium ko kis disha mein rakhna chahiye – vastu tips for fish aquarium – आज के समय में जीव-जंतु पालना लोगों का शौक बन गया है। अब तक लोग सिर्फ कुत्ते को ही पालतू जानवर मानते थे और घरों में रखते थे। आजकल देखने में आया है कि घरों में फिश एक्वेरियम समेत अन्य कई तरह के जानवर और पक्षियों को पालतू बनाकर रखा जाता है। वास्तुशास्त्र में विश्वास रखने वाले लोग फिश एक्वेरियम को अपने घर तथा ऑफिस में ज़रूर रखते हैं। हिंदू धर्म में माना जाता है कि मछलियां घर की नकारात्मक तरंगों को रोकती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी भी वस्तु को रखने का एक स्थान भी निश्चित होता है। यदि कोई वस्तु गलत दिशा में रखी है, तो उससे हमें दैनिक जीवन में काफी नुकसान नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं घर में फिश एक्वेरियम को किस दिशा में रखना शुभ माना गया है?
fish aquarium ko kis disha mein rakhna chahiye – fish aquarium ghar ki kis disha mein rakhen
- वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम को उत्तर, पूर्व या उत्तरी-पूर्वी भाग में रखना शुभ माना जाता है।
Vastu Shastra ke anusar fish aquarium kha rakhen
- रसोईघर में कभी भी फिश एक्वेरियम को नहीं रखना चाहिए, इससे घर में कलेश होने की संभावना बनी रहती है।
- फिश एक्वेरियम को सामान्यता घर के मुख्य दरवाज़े के सामने या लॉबी में रखना चाहिए।
Must Read: जानिए, कौन-सी आंख फड़कने से आपको मिलेंगे शुभ और अशुभ समाचार
Aquarium Vastu Tips
इसके अलावा घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम की देख रेख करते समय निम्न बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- फिश एक्वेरियम में ज़रूरत से ज़्यादा मछलियां नहीं होनी चाहिए। आमतौर पर इसमें 9 मछलियों को रखना शुभ माना जाता है।
fish aquarium kaha rakhna chahiye – fish aquarium ko kis disha mein rakhna chahiye
- फिश एक्वेरियम का पानी लगातार बदलते रहना चाहिए, इससे मछलियों की आयु पर भी प्रभाव पड़ता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा भी लाभान्वित होती है।
- एक्वेरियम में पंप का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए अन्यथा पानी स्थिर हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार स्थिर पानी से घर की आर्थिक उन्नति रूकने लगती है।
- फिश एक्वेरियम में रंगीन मछलियां पालने से घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं।
- फिश एक्वेरियम को मछलियों के लिए पानी, कंकड़, पत्थर, हवा तथा अग्नि से सजाना होता है। एक्वेरियम में अग्नि नहीं डाल सकते, इसलिए अग्नि के रूप में गोल्डन फिश को डाला जाता है।
fish aquarium ko kis disha mein rakhna chahiye
क्यों शुभ माना जाता है घर में फिश एक्वेरियम का होना?
- फिश एक्वेरियम में घूमती हुई मछलियां घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देती हैं। साथ ही मछलियों को रोज़ समय से दाना डालने पर आपके कार्य में वृद्धि होने लगती है।
- माना जाता है जिस घर में मछलियां रहती हैं। उस घर में ऊर्जा स्वयं उत्पन्न होने लगती है। यह ऊर्जा जीवन में आने वाली समस्याओं से हमारा बचाव करती है और धन के निर्धारित मार्ग खोलती हैं।
- मछलियों को लगातार बढ़ता देखने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। ऐसे में तनाव रहित मस्तिष्क घर में सुख और समृद्धि लेकर आता है।
- फिश एक्वेरियम में तैर रही 9 मछलियां ब्रह्मांड के नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती हैं। माना जाता है मछलियां जितना प्रसन्न रहेंगी, घर में उतनी ही सुख, समृद्धि, आनंद बना रहेगा। मछलियों का खुश रहना ग्रहों का खुश होना माना जाता है।
- इस प्रकार, फिश एक्वेरियम एक आकर्षक वस्तु है। इसके घर में होने घर की सुंदरता और बढ़ जाती है। वास्तु के मुताबिक, मछलियां घर की सुख समृद्धि बढ़ाने में मदद करती हैं। कहा जा सकता है कि फिश एक्वेरियम सजावट के साथ-साथ वास्तुशास्त्र की दृष्टि से भी काफी उपयोगी है।
Must Read: ‘कर्क’, ‘मकर’ व ‘वृषभ’ राशि वालों का कैसा होता है स्वभाव
fish aquarium ko kis disha mein rakhna chahiye, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।