पीएम मोदी ने की ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत, मोदी करेंगे सबको फिट
Fit India Movement in Hindi – सभी को फिट रखने के लिए आज से पीएम मोदी ने किया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का आगाज़। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में की गई। इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान तैयार करना होगा। जानें कार्यक्रम की खास बातें।
‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का आगाज़
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘फिट इंडिया अभियान’ का आगाज़ किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- इस अभियान का मकसद देश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सरकार इसे स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाएगी।
Fit India Movement in Hindi
- देश में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी मौके पर पीएम ने इस अभियान की शुरुआत भी की।
- पीएम ने अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है।
- फिट इंडिया मूवमेंट के ज़रिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना सरकार का लक्ष्य है। पीएम ने ये भी कहा कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए ज़रूरी शर्त है।
- आज भारत में कई तरह की बीमारी बढ़ रही हैं, 30 साल के युवक को भी हार्ट अटैक की खबर आती है। ये हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हो रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी लेकिन हर परिवार को इसके बारे में सोचना चाहिए।
सलाह के लिए समिति बनाई गई थी
- कुछ समय पहले फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों आदि को शामिल किया गया।
- यह अभियान करीब चार साल तक चलेगा। इसके तहत हर साल फिटनेस को लेकर अलग-अलग विषयों पर अभियान चलाया जाएगा।
Must Read- मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां, जो हैं काबिल-ए-तारीफ
ऐसे बनाएंगे इस अभियान को सफल
- फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे।
- इनमें खेल मंत्रालय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास आदि जैसे मंत्रालय शामिल हैं। ये मंत्रालय अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
Fit India Movement in Hindi
- इसके साथ ही इस अभियान में खेल, उद्योग, राजनीति और फिल्मी जगत समेत हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी हस्तियों को शामिल किया जाएगा। ये आम लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
- इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर स्वयं सेवकों की टीमें गठित की जाएंगी।
Must Read- मोदी सरकार के बड़े फैसले, जिसने देश को दिखाई एक नई राह
ऐसे करेंगे प्रचार
- फिट इंडिया अभियान के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए हर माध्यम से इसका प्रचार किया जाएगा। फिटनेस के लिए ऑडियो विजुअल, पुस्तक और अन्य सामग्री भी वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही वेब पोर्टल व सोशल मीडिया की मदद भी ली जाएगी।
Must Read- जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ अनसुनी बातें
For more stories like Fit India Movement in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।