रानीखेत में घूमना है, तो जाएं इन पांच खूबसूरत जगहों पर
Five best places to visit in Ranikhet in Hindi – रानीखेत की खास बात यह है कि यहां पर लोगों की भीड़भाड़ बहुत कम है। रानीखेत पहुंचने के बाद पर्यटक खुद को प्रकृति के करीब पाता है। यहां का नाम सुनते ही लोगों के मन में वहां जाने की इच्छा जागने लगती है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन खास जगहों पर जरुर जाएं।
- झूला देवी मंदिर— झूला देवी मंदिर रानीखेत के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। मंदिर का निर्माण 8वीं सदी में किया गया था। माता दुर्गा को समर्पित इस मंदिर में श्रद्धालु भारी संख्या में देवी की पूजा करने आते हैं।
Must Read: रूठे हुए भैरवनाथ को ऐसे मनाएं तो जल्दी होगा काम
- कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर का संग्रहालय और स्मारक – यह संग्रहालय रानीखेत का एक मशहूर पर्यटन केंद्र है। यह रानीखेत के सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और बलिदान को दर्शाता है। यहां उन सैनिकों के सम्मान में परेड का आयोजन किया जाता है।
Must Read: पौड़ी में घूमने वाली पांच जगह
- हेड़ाखान मंदिर—रानीखेत से 6 किलोमीटर की दूरी बने इस मंदिर को चिलियानौला नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। इस मंदिर को कुमाऊँ के प्रसिद्ध संत बाबा हेड़ाखान ने स्थापित कर कई वर्षों तक यहां तप किया था। स्थानीय लोगों द्वारा इस मंदिर में बाबा की मूर्ति की पूजा की जाती है।
- चौबटिया गार्डन—यहां एशिया का सबसे बड़ा फलों का बगीचा हैं। इस गार्डन में 36 किस्म के सेब उगाए जाते हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक एक्साइटेड हो उठते हैं। यहां सरकार द्वारा बनाया गया विशाल फल संरक्षण केंद्र भी है। 265 एकड़ क्षेत्र में फैला यहां का हॉर्टिकल्चर गार्डन भारत के विशाल हॉर्टिकल्चर गार्डन्स में एक है।
- बिनसर महादेव मंदिर, रानीखेत– चारों तरफ से घने देवदार के वनों से घिरा ये मंदिर आध्यात्मिक माहौल के साथ- साथ अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। मंदिर में गणेश, हरगौरी और महेश मर्दिनी की प्रतिमा है। इस मंदिर को राजा पीथू ने अपने पिता बिन्दू की याद में बनवाया था। यहां हर साल जून के महीने में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर मेला लगता है। मेले में महिलाएं पूरी रात अपने हाथ में दिए लेकर सन्तान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।
For more update like Five best places to visit in Ranikhet, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google+.
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.