ये हैं विदेशों के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, यहां सभी समान आस्था से टेकते हैं मत्था
Five Famous Gurudwaras Outside India– गुरुद्वारा का अर्थ है गुरु तक पहुंचने का द्वार। भारत में हज़ारों गुरुद्वारे हैं, जहां लोग जाकर मत्था टेकते हैं। देश के साथ- साथ विदेशों में भी कई ऐसे गुरुद्वारे हैं जो काफी फेमस हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं विदेशों के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, जहां मत्था टेकने पर पूरी होती हैं सारी मुराद।
Five Famous Gurudwaras Outside India
गुरु नानक दरबार, दुबई – Guru Nanak Darbar, Dubai
- गुरुद्वारा नानक दरबार, दुबई से करीब 25 किलोमीटर दूर जबेल अली में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध गुरुद्वारा है।
- गुरुद्वारा के द्वार 17 जनवरी 2012 को खोले गए थे। यह इटालियन संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। गुरुद्वारे में पांच सितारा रसोई है।
- यह दुनिया का पहला आईएसओ (ISO) प्रमाणित गुरुद्वारा है और इसे स्थानीय सिख समुदाय द्वारा चलाया जाता है।
- इस गुरुद्वारे में अप्रैल 2017 में एक घंटे में 101 देशों के 600 व्यक्तियों के लिए कॉन्टिनेंटल नाश्ता परोसा गया था जिसके लिए गुरुद्वारे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर- Gurdwara Darbar Sahib, Kartarpur
- गुरुद्वारा दरबार साहिब, जिसे करतारपुर साहिब भी कहा जाता है, करतारपुर, पाकिस्तान में स्थित एक गुरुद्वारा है। ऐसा माना जाता है कि 22 सितंबर 1539 को गुरु नानक देव जी ने यहां अंतिम सांस ली।
- गुरुद्वारा अपने स्थान के कारण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान और भारत की सीमा के पास स्थित है।
- ये भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर है। श्राइन भारत की तरफ से ये साफ नज़र आता है। भारत की तरफ बसे श्रद्धालु सीमा पर खड़े होकर ही इसके दर्शन करते हैं।
Five Famous Gurudwaras Outside India
Must Read- जानिए भारत के फेमस गुरुद्वारों के बारें में
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, लंदन- Gurdwara Sri Guru Singh Sabha, London
- भारत से बाहर सिखों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा लंदन में है। लंदन के साउथॉल इलाक़े में बने इस गुरुद्वारे का निर्माण ब्रिटिश सिख समुदाय ने कराया था।
- गुरुद्वारा का निर्माण मार्च 2000 में शुरू हुआ था। 30 मार्च 2003 को श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारे के द्वार खोल दिए गए।
- सिख समुदाय ने इस गुरुद्वारे का निर्माण £17.5 मिलियन में करवाया।
- संगमरमर और ग्रेनाइट से बनी इस इमारत का गर्भ गृह बहुत विशाल है और इसमें शीशे का भी इस्तेमाल किया गया है। गुरुद्वारे के निर्माण में पूर्वी और पश्चिमी शैली का तालमेल बख़ूबी नज़र आता है।
Must Read-: Famous Gurdwaras outside India that one should definitely visit
ओंटारियो खालसा दरबार, ओंटारियो- Ontario Khalsa Darbar, Ontario
- ओंटारियो खालसा दरबार मिसिसॉगा, ओंटारियो में स्थित एक सिख गुरुद्वारा है। यह कनाडा के सबसे बड़े सिख-गुरुद्वारों में से एक है, जो हज़ारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
- आमतौर पर इसे ‘डिक्सी गुरुद्वारा’ के रूप में भी जाना जाता है। ये साल 1978 में शुरु हुआ था, लेकिन इसकी इमारत का निर्माण साल 1988 में किया गया।
- गुरुद्वारा में 24 घंटे लंगर की सेवा दी जाती है। 2004 में, $ 3 मिलियन में पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया। पार्किंग स्थल कई ऐतिहासिक पेंटिंग और सूचनाओं से भरा है।
Five Famous Gurudwaras Outside India
Must Read – प्रकाश पर्व के अवसर पर जानिए गुरू नानक देव जी के जीवन के बारे में
गुरुद्वारा जन्म अस्थान, Gurdwara Janam Asthan, Pakistan
- गुरुद्वारा जन्म अस्थान, जिसे गुरुद्वारा ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत ही फेमस गुरुद्वारा है जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के पास ननकाना साहिब शहर में स्थित है।
- यह माना जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक का जन्म यहीं हुआ था, इसलिए इसका नाम गुरुद्वारा जनम अस्थान (जन्म स्थान) पड़ा।
- बताया जाता है कि यहां का दौरा गुरु अर्जन देव जी ने किया था और इसलिए 16वीं शताब्दी के अंत में इस गुरुद्वारे को स्थापित किया गया।
Must Read – 10 Unknown Facts About The Golden Temple
Must Read – Best places to visit in Amritsar – Travel Guide
Read more stories like Five Famous Gurudwaras Outside India, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।