इन पांच जगहों में मिलता है बीकानेर का असली मज़ा
Chaliye jaante hain kaunsi hain five famous places to visit in Bikaner. करणी माता के आशीर्वाद से राव बीका ने 1488 ईस्वी में बीकानेर की खोज की। यहाँ पर किले, मंदिर, स्मारक जैसी कई चीजें देखने लायक हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थान की शान बीकानेर की पांच सबसे मनमोहक जगहों के बारे में।
जूनागढ़ किला
- 20वीं सदी से पहले जूनागढ़ किले को ‘चिंतामणि’ के नाम से जाना जाता था|
- यह किला 1593 में राजा राय सिंह द्वारा बनवाया गया था।
- यहाँ का असली आकर्षण है अनूप महल, जो अपनी सुंदर दीवारों के लिए जाना जाता है|
Must Read: आपको पुष्कर के रंग में रंग देंगी ये पांच खूबसूरत जगहें
लालगढ़ पैलेस
- थार मरुस्थल में स्थित ये पैलेस सुंदर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है|
- इस महल में मुग़ल और राजपूत इतिहास की झलक देखने को मिलती है|
- ब्रिटिश संस्कृति से प्रेरित यहाँ के स्मोकिंग रूम, कार्ड रूम और बिलियर्ड्स रूम इसे मॉडर्न टच देते हैं|
- महल के दो हिस्सों को आज एक होटल में तब्लीद कर दिया गया है। 59 कमरों के इस होटल में सभी मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं|
लक्ष्मी निवास पैलेस
- इस पैलेस का डिज़ाइन लूट्यन्स और बेकर की वास्तुकला पर आधारित है|
- पैलेस को आज एक होटल का रूप दे दिया गया है। बीकानेर का यह एक सबसे बढ़िया होटल माना जाता है|
- सोने से लदी यहाँ की दीवारें पैलेस के अंदरूनी भाग को काफी खूबसूरत बनाती हैं|
Must Read: इन जगहों पर देखें अजमेर के असली रंग
करणी माता मंदिर
- इस मंदिर में हज़ारों की संख्या में चूहे रहते हैं|
- मंदिर करणी माता को समर्पित है, जो दुर्गा माता की अवतार थीं|
- यहाँ साल में दो बार मेला लगता है, जहाँ बीकानेर की संस्कृति को देखने का मौका मिलता है|
- मंदिर को पूरी तरह से संगमरमर से बनाया गया है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं|
सैंड ड्यून्स सफारी
- इस सफारी पर देखने को मिलते हैं कई प्रजाति के सांप, हिरण, छिपकलियां और कई रेगिस्तानी जीव|
- सफारी में किले, महल, राजस्थानी खाने जैसी कई चीजों का अनुभव भी मिलता है|
- पर्यटक यहाँ राजस्थान के लोक संगीत और डांस का भी मज़ा ले सकते हैं|
For stories like five famous places to visit in Bikaner, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।