आपको पुष्कर के रंग में रंग देंगी ये पांच खूबसूरत जगहें
Jaaniye five famous places to visit in Pushkar – अजमेर के उत्तर-पश्चिम में तीन ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ और 510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है पुष्कर| यहाँ के गुलाब के बागानों की महक विदेशों तक फैली हुई है| तो चलिए इस जादुई नगरी की बेस्ट जगहों के बारे में थोड़ा जानते हैं|
पुष्कर झील
- ‘तीर्थ राज’ के नाम से प्रसिद्ध इस झील का ज़िक्र हिंदू पौराणिक किताबों में भी है| इसे भारत की सबसे पवित्र झीलों में से एक माना जाता है|
- हर साल नवंबर माह में कार्तिक पूर्णिमा पर इस झील के किनारे पुष्कर ऊँट मेला मनाया जाता है|
- यहाँ पर जानवरों का व्यापार, घोड़ों और ऊँट की दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हॉट एयर बैलून की सैर जैसी कई आकर्षक एक्टिविटीज होती हैं |
ब्रह्मा मंदिर
- भगवान ब्रह्मा को समर्पित यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है| इस कारण यह हिंदुओं के दिलों में एक खास जगह रखता है|
- यहाँ कई और आकर्षक मंदिर मौजूद हैं जैसे सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर, रघुनाथ मंदिर आदि|
नागा पहाड़
- पुष्कर और अजमेर के बीचों-बीच स्थित है ये पहाड़|
- धारणाओं की मानें तो यह पहाड़ वक़्त के साथ छोटा होता जा रहा है|
- यह कभी अगस्त्य मुनि का घर हुआ करता था और यहाँ पर नाग कुंड नाम की एक झील भी मौजूद है|
मान महल
- पुष्कर सरोवर के नज़दीक बना यह महल राजा मान सिंह द्वारा बनवाया गया था|
- राजस्थानी वास्तुकला से भरपूर इस महल के अंदर एक मंदिर भी स्थित है|
रमा वैकुण्ठ मंदिर
- एक पहाड़ की चोटी पर 20वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण हुआ था|
- इस मंदिर के अंदर हिंदू देवी-देवताओं की 300 खूबसूरत मूर्तियाँ रखी हुई हैं|
इन सब के अलावा पुष्कर के गुलाब के बागानों की तो बात ही अलग है| यहाँ पर बिताया वक़्त आप पूरी ज़िंदगी नहीं भूल सकेंगे|
For stories like five famous places to visit in Pushkar, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.