शनि भक्तों की पहली पसंद हैं ये 5 शनिधाम, यहां आकर मिलती है शांति
Five famous shani temple in india– नक्षत्रों में शनिदेव का प्रभाव कुछ ज़्यादा ही माना जाता है जिस वजह से भक्त शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शनिदेव की पूजा शनिवार को की जाती है। भारत में कई फेमस शनिधाम हैं जहां पूरे साल भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आज हम आपको शनिदेव के सबसे बड़े मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Five famous shani temple in india
शनि शिंगणापुर, औरंगाबाद
- शनि के सबसे बड़े धाम में शनि शिंगणापुर मंदिर आता है। यह मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है।
- इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां शनिदेव की मूर्ति की जगह पर एक बड़ा सा काला पत्थर है, जिसे शनि विग्रह माना जाता है।
- यह पत्थर तकरीबन 6 फुट ऊँचा व 2 फुट चौड़ा है जिसे संगमरमर के एक चबूतरे पर बाहर की ओर रखा गया है।
- प्रतिदिन प्रात 4 बजे एवं सायंकाल 5 बजे यहाँ आरती होती है। शनि जयंती पर जगह-जगह से प्रसिद्ध ब्राह्मणों को बुलाकर यहां पर ‘लघुरुद्राभिषेक’ कराया जाता है।
Read More श्रीखंड महादेव की यात्रा है बेहद कठिन, भस्मासुर से बचने के लिए यहां छिपे थे भोलेनाथ
शनि मंदिर, इंदौर
- मध्यप्रदेश के इंदौर में शनि मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर के स्थान पर लगभग 300 वर्ष पूर्व एक 20 फुट ऊँचा टीला हुआ करता था।
- पंडित गोपालदास के कहने पर जब इस टीले को खोदा गया तो यहां से एक शनिदेव की एक प्रतिमा निकली, जिसके बाद से इस प्रतिमा को मंदिर का रूप दे दिया गया।
- इस मंदिर में शनिदेव के दर्शन से ढैय्या और साढ़ेसाती से पीड़ित श्रद्धालुओं को फायदा होता है।
Five famous shani temple in india
शनिचरा मंदिर, मुरैना
- मध्यप्रदेश के ग्वालियर से 18 किलोमीटर की दूरी पर शनिचरा मंदिर स्थित है। यहां स्थित शनिदेव की प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि प्रतिमा को भगवान हनुमान द्धारा लंका से लाकर स्थापित किया गया है।
- इस वजह से मंदिर के बाहर की ओर भगवान हुनमान की मूर्ति भी स्थापित है।
- मुरैना के आस—पास के इलाके में लौहे की अधिक मात्रा पाई जाती है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शनिदेव का आशीर्वाद है।
- पूरे साल यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। दूर- दूर से श्रद्धालु यहां आकर शनिदेव की पूजा करते हैं।
Read More भगवान शिव पर क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा, क्या है इसके पीछे की कहानी
शनि मंदिर, प्रतापगढ़
- उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित शनिमंदिर भारत के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है। यहां प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए 56 तरह का भोग लगाया जाता है।
- इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो भी भक्त दिल से दुआ मांगता है उसकी दुआ जरूरी पूरी होती है।
- शनि धाम मंदिर के दक्षिण में प्रयाग, उत्तर में अयोध्या, पूर्व में काशी और पश्चिम में तीर्थ गंगा स्वर्गलोक कड़े मानिकपुर है।
शनि तीर्थ क्षेत्र, असोला
- दिल्ली के असोला में स्थित शनिदेव मंदिर अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 31 मई, 2003 को जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवश्रम जी द्वारा की गई है।
- श्री शनि धाम पीठेश्वर संत शिरोमणी श्री चरनुरागी ‘दात्ती’ मदन महाराज राजस्थानी जी ने मूर्ति की स्थापना करने से पहले एक सौ करोड़ और बत्तीस लाख बार शनि मंत्रों का जाप किया गया था।
- इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शनि देव का तेल से अभिषेक और पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस प्रकार पूजन करने से उनकी सारी परेशानी व शनि की दशा का निवारण हो जाता है।
Read More – क्या आप अश्वत्थामा के जन्म स्थान के बारे में जानते हैं?
To read more stories like Five famous shani temple in india, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.